Today weather update : आज से बदलेगा मौसम, 24, 25, 26, 27 दिसंबर को बारिश का अलर्ट, देखें मौसम का पूर्वानुमान

On: December 24, 2025 7:02 AM
Follow Us:
Today weather update Weather will change from today, rain alert on 24, 25, 26, 27 December, see weather forecast

Today weather update : हरियाणा समेत देश भर में सर्दी का सितम लगातार जारी है। IMD द्वारा आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना प्रकट की है लेकिन इसका असर पूरे देश में नहीं होगा, लेकिन कुछ राज्य इससे प्रभावित होंगे। इसके चलते 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 26 और 27 को रुक-रूककर बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी की भी होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ दिन बारिश की संभावना है।

Today weather update : मध्य व दक्षिण भारत के राज्यों में ये रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक, उत्तराखंड, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश की होगी। हालांकि मध्य भारत व उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन यहां बारिश की संभावना नहीं है।

Today weather update : हरियाणा में ये रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम का असर हरियाणा राज्य में भी साफ दिख रहा है। हरियाणा के सभी जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार से लगातार धुंध गहरा रही है। (Cold Alert ) हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत भी मिल रही है। इसका असर रात के समय तापमान पर साफ दिख रहा है। यह असर अभी जारी रहेगा। हरियाणा (Haryana Mausam Update) के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चल रहा है। हालांकि प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री से अधिक है।

ये भी पढ़ें  Aaj ka Mausam : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी, धुंध छाएगी, देखें पूर्वानुमान
Today weather update Weather will change from today, rain alert on 24, 25, 26, 27 December, see weather forecast
Today weather update Weather will change from today, rain alert on 24, 25, 26, 27 December, see weather forecast

 

Today weather update : बढ़ेगी ठंड, ठिठुरेगा हरियाणा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां अभी राहत की संभावना नहीं है। (Fog Alert ) तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

विशेषकर राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रों में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अभी भी हरियाणा प्रदेश में कड़ाके की ठंड चल रही है, लेकिन नए साल के बाद से ठंड में और अधिक इजाफा होगा। फिलहाल दिन के समय धूप निकलने से राहत मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में धुंध अधिक गहरा सकती है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment