Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

On: January 7, 2026 8:45 AM
Follow Us:
Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather 7 January 2026 : हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में इस समय सूखी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। हालांकि अगले पांच दिन इसी तरह सूखी ठंड झेलनी होगी। इसके बाद सूखी ठंड से राहत मिलेगी लेकिन इसके बाद धुंध शुरू हो जाएगी।

बता दें कि आगामी दिनों में दिल्ली NCR समेतत हरियाणा तथा पंजाब में मौसम में कुछ सुधार होगा। हालांकि राजस्थान में अभी ठंड का असर बरकरार रहेगा। इस समय उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक में तापमान में लगातार लगातार गिर रहा है।

Today weather  : धुंध शुरू होगी तो मिलेगी सूखी ठंड से राहत

IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार आगामी पांच से सात दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। दिल्ली NCR में धुंध शुरू होगी तो अगले 3 दिन में ठंड का असर कम हो जाएगा। आज यानि 7 जनवरी को देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। सुबह से ही मौसम काफी ठंडा रहा। हालांकि रात के समय हवा की गति कम हुई, लेकिन कुछ जगहों पर पाला भी जम गया।

Weather Update : पूर्वी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग ने 7 जनवरी के लिए पूर्वी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में घने कोहरे का असर रहेगा।

ये भी पढ़ें  Cold Wave Alert : देश के कई राज्यों में 3 दिन शीतलहर की चेतावनी, हरियाणा में भी बदलेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

Weather Update : हरियाणा में जींद सबसे ठंडा

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम काफी खतरनाक रहेगा। 6 जनवरी को करनाल का उचानी हरियाणा का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां पर तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा जींद के पांडु-पिंडारा में तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है। यह प्रदेश के सबसे अधिक ठंडे क्षेत्रों में रहा।

हिसार और सिरसा में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है। इसके अलावा रोहतक और अंबाला में तापमान 12.8 से 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली से सटे गुरुग्राम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। अब हरियाणा के कई हिस्सों में 8 और 9 जनवरी को भी इसी प्रकार ठंड का प्रकोप रहने की संभावना है। इसके बाद दिन के समय कुछ राहत मिलने लगेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Good news for the unemployed: Start up in this field for just this much money! You'll earn lakhs of rupees annually.

Startup Business Idea : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपयों में करे इस फिल्ड में स्टार्टअप! सालाना कमाओगे लाखों रुपया

Leave a Comment