Today sona chandi price : 2 दिन में सोना 8 हजार, चांदी 19 हजार उछला, देखें आज के ताजा भाव 

On: February 5, 2026 6:03 AM
Follow Us:
5 february 2026 gold silver price today sona chandi price

Today sona chandi price 5 February 2026 : दो दिनों तक नीचे आने के बाद सोना-चांदी की कीमतें एक बार फिर से ऊपर की ओर जाने लगी हैं। अब पिछले दो दिन की ही बात करें तो दो दिन में सोने में 8 हजार रुपए और चांदी में 19 हजार रुपए का उछाल आ चुका है। आज यानि 5 फरवरी 2026 को सोने का भाव क्या रहा और दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, लखनऊ में चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 5 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 2 फरवरी को सोने का भाव 1 लाख 48 हजार और 3 फवरी को सोने का भाव 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास था। आज यानि 5 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 82 हजार 462 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 63 हजार रुपए पर चल रहा था।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     156625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     155998 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     143469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     117469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    91626 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:          282462 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             72455 रुपए

ये भी पढ़ें  9 October gold silver rate today : आज खरीद रहे हैं सोना तो रूक जाइये, सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज क्या हैं सोना-चांदी के रेट

sona chandi price : 5 फरवरी 2026 को चांदी का भाव

5 February chandi ka bhav : चांदी के भाव जितनी तेजी से नीचे की तरफ आए थे, उतनी ही तेजी से ऊपर जाने लगे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 5 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 82 हजार 462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में चांदी 2 लाख 48 हजार रुपए से 2 लाख 82 हजार रुपए पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में भाव बढ़ने के अनुमान जताया है।

हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव (5 February sona chandi price Haryana)

हरियाणा में सोने चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 5 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हरियाणा में आज का चांदी का भाव 2 लाख 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि इन रेटों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क करें या IBJA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

ये भी पढ़ें  1 November Gold Silver Price : चांदी के नखरे बढ़े, कीमतों में उछाल, सोने की कीमतों में मामूली बढ़ौतरी, देखें आज के Sona Chandi के ताजा भाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment