Today Gold silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें प्रतिदिन नए रिकार्ड कायम कम रही हैं। सोना व चांदी की कीमतें इस साल और अब तक के इतिहास सबसे ऊंची कीमत पर चली गई हैं। क्रिसमस डे पर भी सोने चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई। आज 25 दिसंबर को क्या है सोने-चांदी के भाव, आइए बताते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज यानि 25 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 36 हजार 627 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चली गई। एक दिन पहले ही 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए के आसपास चल रहा था। 24 घंटों में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है।
आज का सोने का भाव(Today Gold silver price in Hindi)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट : 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट : 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट : 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट : 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट : 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम
Haryana me aaj kya hai sone ka bhav :हरियाणा में सोने का भाव
हरियाणा में सोने की कीमतों की बात करें तो हिसार, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, जींद, भिवानी जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बिकना शुरू हुआ है। हालांकि आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।
आज क्या है चांदी का भाव (today silver price)
25 December silver rates : चांदी की कीमतें सोने से भी ज्यादा तेजी से ऊपर जा रही हैं। जहां सोने में प्रतिदिन 500 से 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ौतरी देख जा रही है तो चांदी में प्रतिदिन एक हजार से 1500 रुपए तक की तेजी दिख रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 25 दिसंबर को चांदी का रेट 2 लाख 18 हजार 983 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,33,100 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है।














