tgpsc Notice : टीजीपीएससी ने हाल ही में अभ्यर्थियों के लिए एक नोटि्स जारी किया है। बता दें कि, तेलंगाना लोक सेवा आयोग (टीजीपीएससी) ने सोमवार को अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सिस्टम में रजिस्टर सभी उम्मीदवारो को आवश्यक रूप से अपने डेटा को अपडेट और वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया है।
आयोग ने क्या कहा है ? (tgpsc Notice)
अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने कहा कि, भविष्य में जारी होने वाली सभी सूचनाएं, आवेदन, परिणाम और अंतिम चयन अभ्यर्थियों के विशिष्ट ओटीआर डेटा पर आधारित होंगे। आयोग के मुताबिक, उसके डेटा सिस्टम में करीब 31.65 लाख अभ्यर्थी रजिरेशन हैं। आयोग के मुताबिक, अनुसूचित जातियों के हालिया वर्गीकरण और उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यताओं में हुए बदलावों को देखते हुए इन डिटेलों को आवश्यक रूप से अद्यतन करना जरुरी है।

आयोग ने क्यों जारी किए निर्देश ? (tgpsc Notice)
इसको लेकर आयोग के द्वारा कहा गया है, “यह पहल भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने, परिणामों की शीघ्र घोषणा करने और नियुक्ति आदेशों को टाइम पर जारी करने के लिए आयोग के प्रयासों का भाग है, ताकि आंकड़ों में विसंगतियों और अपूर्ण दस्तावेज़ीकरण के कारण होने वाली देरी से बचा जा सके।” ओटीआर को अपडेट करने की प्रक्रिया में उम्मीदवार के व्यक्तिगत, शैक्षिक और श्रेणी संबंधी डिटेलों का वेरिफिकेशन और उनकी सत्यता, सभी पात्र और अतिरिक्त योग्यताओं की पुष्टि, नए रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो सहित सभी प्रासंगिक प्रमाण पत्रों को अपलोड करना शामिल होना चाहिए।
25 फरवरी तक बढ़ाई अंतिम तिथि (tgpsc Notice)
अभ्यर्थियों को सूचित कर दें कि, इस आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी थी, मगर अब इसे बढ़ाकर 25 फरवरी कर दिया गया है। नियम के मुताबिक, प्रत्येक अभ्यर्थी के पास मात्र एक ही ओटीआर होगा, जो किसी भी वजह से अभ्यर्थी या आयोग द्वारा रद्द किए जाने तक वैध रहेगा। बता दें कि इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि सभी मौजूदा डेटा संपादन योग्य नहीं होंगे और एक अभ्यर्थी सिर्फ अतिरिक्त योग्यताएं अपलोड करके, पत्राचार पते और संचार में परिवर्तन, ईडब्ल्यूएस स्थिति और श्रेणी से संबंधित डिटेल जोड़कर या अपडेट करके अपने डेटा को बेस्ट बना सकता है।

संपादित करने में ज्यादा सावधानी बरतें (tgpsc Notice)
आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थियों को डेटा अपलोड करने और संपादित करने में ज्यादात्तर सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि अद्यतन ओटीआर को प्राथमिक और अंतिम डेटा माना जाएगा और भविष्य की सभी अधिसूचनाओं के लिए इस पर विचार किया जाएगा। सभी संपादन कार्य तय समय सीमा यानी 25 फरवरी तक ही किए जा सकेंगे। ज्यादा सूचनाएं आयोग की वेबसाइट (https://www.tgpsc.gov.in/) पर उपलब्ध है।














