Sukanya Samriddhi Yojana : केंद्र सरकार ने देश की कन्याओं के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से वर्ष 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। ये योजना केवल बेटियों के लिए आरंभ की गई थी, जिसके तहत 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के खाते खोले जाते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों को 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। बताते चलें कि बेटियों को किसी भी दूसरी बचत योजना पर इतना ब्याज नहीं मिलता है। आज हम यहां सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानेंगे, जिसके तहत आपकी बेटी को खाते की मैच्यॉरिटी पर 23,09,193 रुपये मिल सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana : सुकन्या समृद्धि योजना में हर वर्ष करने होंगे इतने रुपये निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक निवेश योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridddhi Scheme) के तहत 10 वर्ष से कम उम्र वाली किसी भी बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है। SSY खाते में हर वर्ष आपको कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के नाम से एक वर्ष में ज्यादात्तर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए 15 वर्ष तक निवेश करना होता है और खाता खुलवाने की तारीख से 21 वर्ष के बाद ये खाता मैच्यॉर हो जाता है। यदि आपकी बेटी 18 वर्ष की हो गई है और आपको उसकी शादी करनी है तो ऐसी परिस्थितियों में भी आप अपनी बेटी का खाता बंद करा सकते हैं, जिसके बाद सारा पैसा आपकी बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana : 23 लाख रुपये पाने के लिए कितना करना होगा निवेश
केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजना (Sukanya Samridddhi Scheme) के तहत एक परिवार की ज्यादात्तर 2 बेटियों के ही खाते खुलवाए जा सकते हैं। मगर परिवारों में जुड़वा बेटियां हों, उस परिवार में 2 से ज्यादा बेटियों के भी खाते खुलवाए जा सकते हैं। आप देश के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। यदि अभी आपकी बेटी की उम्र 1 वर्ष है और आप इसी वर्ष सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को खाता मैच्यॉर होने पर 23,09,193 रुपये मिल सकते हैं, इसके लिए आपको 15 वर्ष तक हर वर्ष 50 हजार रुपये का निवेश करना होगा।














