SSC MTS 2025-26 : SSC MTS Exam से जुड़ी नई सूचनाएं सामने आई है। बता दें कि आयोग ने एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था, एसएससी की आधिकारिक साइट से शहर परीक्षा सूची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
इस अपडेट के माध्यम से अभ्यर्थियां को ये पता चलता है कि उन्हें किस शहर में एग्जाम देना होगा। ध्यान रहे ये कोई एडमिट कार्ड नहीं है, चूंकि एग्जाम से पहले यात्रा मैनेज करने का अलार्म है। एग्जाम में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों अब जल्द से जल्द अपना आना- जाना सूचित कर लें, क्योंकि आप टिकट किस वाहन से करेंगे, कब करेंगे, इन सबमें देर नहीं करनी चाहिए।

SSC MTS City Intimation Slip डाउनलोड ऐसे करें (SSC MTS 2025-26)
एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को चेक करें:
- सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप होमपेज पर Login टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप क्रेडिंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब इसके बाद आप SSC MTS City Intimation Slip 2026 डाउनलोड लिंक पर जाएं, क्लिक करें।
- आप इसे देखें डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट ले लें।

कब तक आएगा एडमिट कार्ड (SSC MTS 2025-26)
कर्मचारी चयन आयोग के मुताबिक SSC MTS Admit Card 2026 परीक्षा से चार दिन पहले, यानी 1 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन डिटेल्स फिल करनी होगी।
कब होगा एग्जाम ? (SSC MTS 2025-26)
SSC MTS Exam Date 2026 से जुड़े शेड्यूल के मुताबिक, SSC MTS Exam 2026 का आयोजन 4 फरवरी 2026 से किया जाएगा। हां ये ध्यान रहें, इसके लिए एडमिट कार्ड 1 फरवरी को जारी किए जाएंगे।














