SSC Delhi Police : देशभर में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Assistant Wireless Operator- AWO/ Tele-Printer Operator- TPO) परीक्षा 2025 की टेंटेटिव आंसर की, क्यूेशन-पेपर और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त, आयोग ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) परीक्षा की आंसर-की भी पब्लिश कर दी है। बता दें कि, जिन अभ्यर्थियों ने इन भर्ती परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन के तहत अपने उत्तर देख सकते हैं।
कब हुए थे एग्जाम ? (SSC Delhi Police)
चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ भर्ती एग्जाम देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित की गई थी। वहीं, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस (SSC Delhi Police)
एसएससी ने अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है। अभ्यर्थी 5 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से 7 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न फीस देनी होगी। निर्धारित टाइम के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार कि जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य सूचनाएं (SSC Delhi Police)
आयोग के अनुसार चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा में दिखे क्रम से भिन्न हो सकता है, किंतु अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए उत्तर सही तरीके से प्रदर्शित होंगे। डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग और सेल्फ-एनालिसिस के लिए होगा।

समय सीमा के पश्चात नहीं मिलेगा एक्सेस (SSC Delhi Police)
एसएससी ने क्लियर किया है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद टेंटेटिव आंसर- की और रिस्पॉन्स शीट प्रदान नहीं रहेंगी। इसलिए अभ्यर्थियों को जरुरी सलाह दी गई है कि वे टाइम रहते अपने उत्तरों की जांच कर लें और जरुरी होने पर आपत्ति रिकार्ड करें।












