Sona Chandi Price : देश भर में सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले वीरवार को सोने के जो दाम थे, उनकी बजाय आज यानि शुक्रवार को 100 रुपए की तेजी देखने को मिली है। हरियाणा समेत देश भर में आज यानि 19 December 2025 को 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने के दाम क्या रहे और चांदी की कीमत बढ़ी या घटी, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 19 दिसंबर 2025 की सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 32 हजार 474 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 दिसंबर को 24 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई।
हरियाणा में (Haryana me sone ka bhav) आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 23 हजार 596 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसी कैरेट सोने से आभूषण बनते हैं। हरियाणा में (Haryana me Chandi k rate) चांदी का भाव 2 लाख 15 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रहा। हालांकि यह ओवरआल भाव है, शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत उपर नीचे हो सकता है।
आज का सोने का भाव (Sona Chandi Price Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 132474 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 131944 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 121346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 99356 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77497 रुपये प्रति 10 ग्राम
19 December 2025 को चांदी का भाव (Sona Chandi Price)
आज चांदी का भाव (Silver Price Today) : चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कीमत बढ़कर 2,01,120 रुपये किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 7,300 रुपये उछलकर पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (Haryana Sona Chandi Price) को पार कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हरियाणा के गुरुग्राम में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।












