Sirsa ACB Raid : हरियाणा में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते फूड स्पलाई इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

On: November 26, 2025 11:17 AM
Follow Us:
Sirsa ACB Raid: Food supply inspector caught red-handed taking a bribe of Rs 5,000 in Haryana

Sirsa ACB Raid : हरियाणा के सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस थाना में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सिरसा के नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तारकावाली के डिपो होल्डर से फूड सप्लाई इंस्पेक्टर 5 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में टीम ने रेडिंग (ACB Raid) पार्टी का गठन किया और डिपो होल्डर को 500-500 रुपए के नोट पाउडर लगा कर दे दिए।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को मिलने के लिए बुलाया और रुपए देते ही टीम ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से रिश्वत की राशि को बरामद कर लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो हाथों का रंग लाल हो गया। पुलिस ने आरोपी को विजिलेंस थाना (ACB Raid Sirsa) में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  Delhi double FLyover : दिल्ली को मिलेगा अब जाम से छुटकारा, बनेंगे यहां 2 नए फ्लाईओवर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment