romeo movie review : ‘O Romeo’ ने मचाई धूम, प्रशंसकों के दिल पर छाए शाहिद कपूर, बोले- ब्लॉकबस्टर है बॉस

On: February 13, 2026 2:42 PM
Follow Us:
Romeo movie review: 'O Romeo' created a stir, Shahid Kapoor won the hearts of fans, said - it is a blockbuster, boss.

romeo movie review : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर प्यार के मौसम प्यार एवं रोमांस भरी फिल्म लाई है। विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियो’ आज यानि 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर आई है। फिल्म की घोषणा से ही इसने विशेषताएं बटोर ली थी और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। बता दें कि यह फिल्म शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी शेयरिंक मूवी है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अतिरिक्त नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे शानदार कलाकार भी हैं, जिन्होंने फिल्म को और भी अपने अभिनय से मजबूती दी है।

प्रशंसकों में दिखा फिल्म के प्रति उत्साह (romeo movie review)

पाठकों को बता दें कि सुबह-सुबह के पहले शो शुरू होते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करना स्टार्ट कर दिया। पहले दिन के दर्शकों ने फिल्म को रोमांस और हाई-वोल्टेज एक्शन का मिश्रण बताया और इसे एक बेहतरीन मास एंटरटेनर करार दिया। एक प्रशंसक ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया और 5 में से 4.5 स्टार दिए। उन्होंने शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार के लिए पूरी तरह से स्क्रीन पर पकड़ बना ली।

Romeo movie review: 'O Romeo' created a stir, Shahid Kapoor won the hearts of fans, said - it is a blockbuster, boss.
Romeo movie review: ‘O Romeo’ created a stir, Shahid Kapoor won the hearts of fans, said – it is a blockbuster, boss.

 

ट्वीट में त्रिप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी की भी सराहना की गई और लिखा कि पूरी कास्ट ने फिल्म को शानदार बना दिया। दूसरे प्रशंसक ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए और इसे ‘गैंगस्टर रोमांस’ की पूरी तरह से सटीक आलेखित किया। उन्होंने लिखा कि शाहिद कपूर की बॉडी लैंग्वेज और भावुक सीन बेहतरीन थे, वहीं तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार में गरिमा और मजबूती बनाए रखी। नाना पाटेकर ने कहानी में ट्विस्ट और रोमांच जोड़ने में अहम किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat train time table Change : रेलवे बोर्ड ने बदला इस वंदेभारत ट्रेन का टाइम-टेबल, जानिए यहां पूरी डिटेल

एडवांस बुकिंग और शुरुआती कमाई के बारे में जानें (romeo movie review)

शुरुआती बॉक्स ऑफिस रुझान से यह क्लियर है कि फिल्म जोरदार धमाका करने वाली है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग में 1.18 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे अनुमानित ₹3.27 करोड़ की कमाई हुई। रीजर्व सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Romeo movie review: 'O Romeo' created a stir, Shahid Kapoor won the hearts of fans, said - it is a blockbuster, boss.
Romeo movie review: ‘O Romeo’ created a stir, Shahid Kapoor won the hearts of fans, said – it is a blockbuster, boss.

 

शाहिद कपूर की दमदार वापसी (romeo movie review)

यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर के लिए ज्यादा अहमियत रखती है, क्योंकि उनकी पिछली बड़ी हिट ‘कबीर सिंह’ थी। शुरुआती प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया की सराहना देखते हुए फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘ओ रोमियो’ उनके लिए एक दमदार वापसी साबित हो सकती है।

बजट और कास्ट में कितनी आई लागत (romeo movie review)

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अनुमानित बजट 60-65 करोड़ रुपये है। यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो यह हिट होने की संभावना है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे हैं। कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ रोमांस, एक्शन और क्राइम की पूरी कॉकटेल पेश करती है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment