republic day 2026 : देश में इस बार 77वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी जोर से चल रही है। इस बार वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस का उत्सव न सिर्फ राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक होगा, बल्कि यह पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक की झलक को भी विश्व पटल पर गौरवान्वित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ (At Home) रिसेप्शन के लिए एक विशेष इनविटेशन किट यानि निमंत्रण पत्र जारी किया गया है। यह किट पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को समर्पित के रुप में दर्शा रही है।
निमंत्रण-कार्ड पर दिखी इन राज्यों की झलक (republic day 2026)
पाठकों को बता दें कि राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी निमंत्रण किट में भारत के आठ पूर्वोत्तर राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की पारंपरिक शिल्प और सामग्री संस्कृति को दर्शाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि उनके सदियों पुराने शिल्प और पीढ़ियों से चली आ रही जीवंत सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करती है।
-1768751236494.jpg)
NID और 350 कारीगरों का अद्भुत संगम ने किया डिजाईन (republic day 2026)
अहम चर्चा की बात करे तो, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), अहमदाबाद द्वारा तैयार किए गया यह इनविटेशन किट एक सहयोगात्मक उत्कृष्ट कृति है। इसके लिए एनआईडी के निदेशक डॉ. अशोक मंडल के नेतृत्व में संस्थान की टीम ने सितंबर 2025 से पूरे पूर्वोत्तर राज्यों का दौरान किया। इसके पश्चात , क्षेत्र के 350 से ज्यादा कुशल कारीगरों ने डिजाइनरों और छात्रों के साथ मिलकर इस निमंत्रण पत्र को तैयार किया है। यह मात्र निमंत्रण पत्र नहीं, जोकि पूर्वोत्तर की सस्टेनेबल जीवनशैली और जनजातीय विरासत का एक सजीव डॉकोमेंट है।
जानिए यहां किट पर दर्शाए गई भिन्न-भिन्न राज्यों की झलकियां (republic day 2026)
- त्रिपुरा की दिखी खास झलक
आपको बता दें कि, किट का बाहरी डिब्बा त्रिपुरा की ‘बांस बुनाई’ तकनीक से बना है। इसमें सूती धागों का इस्तेमाल किया गया है, जोकि बेहद सुंदर दिखती है। - मेघालय और असम की झलक
दरअसल्, इनविटेशन किट के पते वाले टैग पर मेघालय का ‘स्मोक्ड’ बांस का आभूषण दर्शाया गया है, जबकि कवर पर पारंपरिक असमिया पांडुलिपि चित्र उकेरे गए हैं। जोकि बहुत आकर्षित लग रहे हैं। - मणिपुर की पौराणिक संस्कृति
इसमें मणिपुर की प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी का नमूना दर्शाया गया है, जिस पर राज्य का फूल ‘शिरुई लिली’ दर्शाया गया है। जोकि बेहद सौंन्दर्य से भरा हुआ है। - सिक्किम और नागालैंड
इसके अतिरिक्त इसमें सिक्किम के बिछुआ (नेटल) रेशों से बुना लेप्चा कपड़ा और नागालैंड की खियामनियुंगन जनजाति का दुर्लभ वस्त्र भी लगाए गए हैं, जोकि बहुत शानदार लग रही है।
जानिए यहां विशेषता (republic day 2026)
इस निमंत्रण पत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अष्टकोणीय बांस की बुनाई से बना एक ‘वॉल-हैंगिंग स्क्रॉल’ है। इसे पारंपरिक ‘लोइन लूम’ (कमर करघा) के समान डिजाइन किया गया है। इसे पूर्वोत्तर भारतीय राज्य की महिलाएं पीढ़ियों से उपयोग करती आ रही हैं।













