redmi note 15 : रेड मी ने उतारा इंडिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी, देखें पूरी जानकारी

On: January 6, 2026 1:53 PM
Follow Us:
Redmi Note 15 Redmi launches India's thinnest smartphone, great camera, powerful battery, see full details

redmi note 15 5G price : रेड मी कंपनी ने इंडिया में अब तक के सबसे पतले स्मार्टफोन को मार्केट में उतार दिया है। इसमें शानदार कैमरा दिया गया है तो दमदार बैटरी और AI टूल्स समेत दूसरे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। 9 जनवरी से बिक्री शुरू होने वाले इस फोन की कीमत से लेकर दूसरे फीचर्स और खूबियों के बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

बता दें कि इंडिया का सबसे पतला (India’s thinnest smartphone) स्मार्टफोन redmi note 15 लाँच हो गया है। अब बात करते हैं इसके फीचर्स और कीमत की। redmi note 15 15 5G फोन में जो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत तय की है, वह 19 हजार 999 रुपए निर्धारित की है।

इसके अलावा 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज में इस फोन की कीमत 21 हजार 999 रुपए निर्धारित की गई है। हालांकि अगर यूजर्स इसके क्रेडिट कार्ड पर खरीदना चाहें तो SBI, Axis और ICICI के क्रेडिट कार्ड पर फोन को खरीद सकते हैं। इन क्रेडिट कार्ड पर 3 हजार रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।

Redmi Note 15 Redmi launches India's thinnest smartphone, great camera, powerful battery, see full details
Redmi Note 15 Redmi launches India’s thinnest smartphone, great camera, powerful battery, see full details

 

redmi note 15 5G के फीचर्स और खूबियां

redmi note 15 5G फोन को यूजर्स जीरो डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं। उन्हें 8 महीने तक किसी तरह की no cost EMI की सुविधा मिलेगी। 3 महीने के लिए Spotify Premium और 2 महीने के लिए YouTube Premium सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला नोट स्मार्टफोन है। redmi note 15 5G फोन की मोटाई महज 7.35mm है और वजन 178 ग्राम है।

ये भी पढ़ें  Diwali offer Cars : दिवाली पर खरीदना चाहते हैं नई कार तो इन 5 कारों पर कर सकते हैं विचार, मिलेगी जल्दी डिलीवरी, देखें फीचर

ये हैं redmi note 15 के फीचर्स

  • redmi note 15 5जी में 5520mAh बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 
  • फोन में 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम, डिवाइस की बैटरी 5 साल बाद भी 80 प्रतिशत तक सही रहेगी।
  • redmi note 15 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर की सुविधा।
  • फोटोग्राफी के लिए 108MP Samsung ISOCELL HM9 सेंसर
  • कैमरा कई AI फीचर्स के साथ।
  • सभी तरह की लाइटिंग में फोन से हाई-रेजॉलूशन वाली तस्वीरें कैद की जा सकती हैं।
  • ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • कैमरा Dynamic Shots (Live Photos) के साथ आता है।
  • redmi note 15 के इस लेटेस्ट नोट में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
  • स्क्रीन 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले TUV triple Certifies Eye Protection 2.0 के साथ आती है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी है।
  • स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन को ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि OTA के जरिए जल्द HyperOS 3 पर इसे अपडेट किया जाएगा। redmi note 15 फोन में 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि Redmi Note 15 6G में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। हैंडसेट में Dolby Atmos, IR Remote Control, AI Call Noise Reduction भी मिलते हैं।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment