realme p4 power 5g battery : भारत में पहला 10001mAh battery वाला फोन हुआ लॉन्च, देखें यहां फोन के हर फिचर

On: January 30, 2026 7:24 PM
Follow Us:
realme p4 power 5g battery: The first phone with a 10001mAh battery has been launched in India. See all the features of the phone here.

realme p4 power 5g battery : भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला हाल ही में फोन लॉन्च हुआ  है। देश में ये ऐतिहासिक कारनामा रियलमी कंपनी ने किया है जोकि 10,001mAh Battery वाला फोन लेकर आई है। 29 जनवरी यानि कल को realme P4 Power भारत में लॉन्च किया गया जो इस तगड़ी बैटरी के साथ एंट्री हुई है। बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल तो रहा है मगर 10000एमएएच तक की बैटरी लेना इस चलन को चार कदम आगे ले गया रियलमी।आए जानें आगे विस्तार से

लॉन्च किया गया सबसे पॉवरफुल बैटरी वाला फोन (realme p4 power 5g battery)

ग्राहकों को सूचित कर दें कि, रियलमी पी4 पावर 29 जनवरी की यानि कल दोपहर 12 बजे भारतीय मार्केट में उतारा गया। कंपनी वचुर्अल ईवेंट के तहत इस स्मार्टफोन की कीमत, सेल डेट व स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक सूचनाएं दी गई है। रियलमी इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप इस फोन लॉन्चिंग देख चुके होंगे।

जानें इस फोन की कीमत और वेरिएंट (realme p4 power 5g battery)

इस स्मार्टफोन की कीमत और वेरिएंट्स की चर्चा करें, तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तय की गई है, जो TransSilver और TransBlue कलर ऑप्शन में आता है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में TransSilver और TransBlue के अतिरिक्त TransOrange कलर विकल्प में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये तय की गई है और इसे TransSilver और TransOrange कलर में लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें  Mangalsutra Design Latest: दूल्हन का लुक देगा शानदार अट्रैक्शन जब पहनेंगी ये 15+ लेटेस्ट मंगलसूत्र की डिज़ाइन
realme p4 power 5g battery: The first phone with a 10001mAh battery has been launched in India. See all the features of the phone here.
realme p4 power 5g battery: The first phone with a 10001mAh battery has been launched in India. See all the features of the phone here.

 

इस स्मार्टफोन की स्पेसिकेशन के बारे में जानें (realme p4 power 5g battery)

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी पावर इसकी 10,001mAh बैटरी है। वहीं कंपनी के अनुसार यह बैटरी सिंगल चार्ज पर करीब 1.5 दिन तक चल सकती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी उपलब्ध है।

शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च (realme p4 power 5g battery)

डिस्प्ले की अहम चर्चा करें, तो Realme P4 Power 5G में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है, जिसे HyperVision+ AI चिप के साथ लिंक गया है। वहीं, थर्मल मैनेजमेंट के लिए Realme फोन में 4613mm² का AirFlow VC और 13743mm² का बड़ा ग्रेफाइट एरिया दिया है, जिससे हीट डिसिपेशन बेहतर रहने का दावा किया गया है।

realme p4 power 5g battery: The first phone with a 10001mAh battery has been launched in India. See all the features of the phone here.
realme p4 power 5g battery: The first phone with a 10001mAh battery has been launched in India. See all the features of the phone here.

 

कैमरा सेक्शन है बेहत्तर (realme p4 power 5g battery)

आप सभी के लिए कैमरा सेक्शन में Realme P4 Power 5G डुअल रियर सेटअप लेकर आता है, जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। कैमरा हार्डवेयर के साथ फोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे AI Edit Genie 2.0, AI Instant Clip, AI Perfect Shot, AI LightMe और AI StyleMe, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेस्ट हैं।

ये भी पढ़ें  Hyundai Venue 2025: नए लुक, दमदार फीचर्स और Nexon-Brezza को सीधी टक्कर

4 साल का सिक्योरिटी का पैच (realme p4 power 5g battery)

भारतीय ग्राहकों को सूचित कर दें, Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, इसमें नया Flux Engine दिया है, जो स्मूद एनिमेशन और बेहतर मल्टी-टास्किंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन्ड है। Realme ने P4 Power 5G को 3 बड़े Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का दावा किया है।

 

 

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment