RBI Policy : आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 % पर बरकरार रखा, रेपो रेट में नहीं होगा बदलाव

On: February 6, 2026 11:11 AM
Follow Us:
RBI Policy: RBI keeps repo rate unchanged at 5.25%, repo rate will remain unchanged

RBI Policy : भारतीय रिज़र्व बैंक यानी आऱबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का रेपो रेट पर अहम फैसला आज शुक्रवार को आ गया है। बता दें कि तीन दिनों बैठक के पश्चात आज शुक्रवार को एमपीसी मीट में रेपो रेट पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है और 5.25 % पर ही रखी है। दरअसल् RBI की मौद्रिक नीति बैठक हर दो माह में होती है।

घरेलू और वैश्विक दोनों स्तर की चर्चा (RBI Policy)

आपको सभी को सूचित कर दें कि, पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी। अब यह चालू वित्त वर्ष 26 की पहली मौद्रिक नीति बैठक आयोजित हो रही है। बता दें कि इसके पश्चात अगली बैठक अप्रैल में आयोजित की जाएगी। अहम सूचना यह है कि अब तक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और टैरिफ वॉर के माहौल में आर्थिक ग्रोथ को सहारा देने के लिए RBI लगातार रेपो रेट में कटौती करता रहा है। यह एमपीसी की मीटिंग बहुत अहम समय पर हुई है, क्योंकि घरेलू और वैश्विक दोनों स्तर पर कई खास चर्चा चल रही हैं। भारत में हाल ही में बजट पेश हुआ है और इंडिया-यूएस ट्रेड डील भी हो चुकी है, जिससे अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ सकता है।

RBI Policy: RBI keeps repo rate unchanged at 5.25%, repo rate will remain unchanged
RBI Policy: RBI keeps repo rate unchanged at 5.25%, repo rate will remain unchanged

 

रेपो रेट में नहीं होगा बदलाव (RBI Policy)

एसबीआई बैंक की एक रिपोर्ट में सूचना दी गई थी कि इस बार आरबीआई रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं कर सकता है। रिपोर्ट में सूचित किया गया है कि वैश्विक और घरेलू जोखिम, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, रुपये में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता को देखते हुए आरबीआई फिलहाल सतर्क रुख अपना सकता है। इसी कारण से, पहले की पॉलिसी में नरमी के बावजूद इस बार ब्याज दरें जस की तस रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें  Today Gold silver price : क्रिसमस डे पर महंगा हुआ सोना-चांदी, देखें आज 25 दिसंबर को क्या है ताजा भाव
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment