Ration Card Update tricks : राशन कार्ड हमारे परिवार की पहचान और जीवन से जुड़ा अहम दस्तावेज है, जिसके बिना हम सरकार के द्वारा मुहैया करवाए जा रहे मुफ्त या कम पैसों में राशन नहीं ले सकते। मुफ्त में राशन लेने के लिए या राशन से जुड़े योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। राशन कार्ड का उपयोग आप राशन के अतिरिक्त सरकार से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं में कर सकते हैं। इसलिए राशन में दर्ज हर जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए। आइए जाने हैं कि आप राशन कार्ड में दर्ज गलत नाम, पता या जन्मतिथि को कैसे सुनिश्चित करें?

Ration Card में नाम ऐसे बदले (Ration Card Update tricks)
- सबसे पहले आप अपने स्टेट की राशन कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
- अब यहां आने के बाद आप करेक्शन फॉर्म ढूंढे।
- इसके बाद आप फॉर्म में मांगी गई सूचनाओं और सुनिश्चित नाम दर्ज करें।
- इसके बाद आपसे यदि कोई संबधिंत दस्तावेज मांगा गया है, तो उसे स्कैन कर सबमिट करें।
- इसके साथ ही अंत में फॉर्म आप वेबसाइट पर ही सबमिट करें।
- यदि आपके राज्य की राशन कार्ड वेबसाइट में करेक्शन फॉर्म उपलब्ध नहीं है, तो पास के राशन दफ्तर जाकर भी ये काम कर सकते हैं।
Ration Card में गलत पता ऐसे चेंज करें (Ration Card Update tricks)
गलत पता या नया पता अपडेट करने के लिए भी आप करेक्शन फॉर्म भरें।
इसके बाद आप फॉर्म में मांगी गई सूचनाएं और दस्तावेज स्कैन कर सबमिट करें।
इसके बाद दस्तावेज में आपसे एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल इत्यादि मांगा जा सकता है।
इसके साथ ही आपसे पहचान के तौर पर सबूत के लिए आधार, पैन कार्ड मांग की जा सकती है।

Ration Card में गलत जन्मतिथि ऐसे चेंज करें (Ration Card Update tricks)
- इसके लिए भी आपको करेक्शन फॉर्म की अनिवार्यता होगी।
- इस करेक्शन फॉर्म के लिए आपको MeeSeva Office वेबसाइट पर जाएं।
- अब फॉर्म में आपसे मांगा गया पूरा विवरण और सबूत के लिए दस्तावेज सबमिट करें।














