Ration Card Rules : यदि आप नया राशन कार्ड बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सूचना आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि वर्ष 2026 से उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड बनाने के नियमों में बड़ा चेंज किया गया है। बता दें कि खाद्य एवं रसद विभाग ने पूरे प्रोसेस को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया है। अब स्थानीय नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और निर्धारित समय में आवेदन का निपटारा होगा। सरकार का मकसद है कि पात्र लोगों को टाइम पर राशन कार्ड मुहैया कराना और फर्जी अभ्यर्थियों पर लगाम लगाना है। इसी निमित में e-KYC, PAN और ऑनलाइन वेरिफिकेशन को जरुरी किया गया है।
2026 में राशन कार्ड के नए नियम जानें (Ration Card Rules)
लाभार्थियों को सूचित कर दें कि 15 दिन में जरुरी निपटारा नए सरकारी आदेश के मुताबिक, राशन कार्ड का आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी को 15 दिनों के अंतर उसका निस्तारण करना होगा। निर्धारित टाइम सीमा में कार्रवाई न होने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का नियम रखा गया है।
परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC अनिवार्य (Ration Card Rules)
यूपी सरकार के मुताबिक, अब सिर्फ मुखिया ही नहीं, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों का आधार से लिंक और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरुरी कर दिया गया है। इससे डुप्लीकेट और फर्जी कार्ड पर लगाम लगेगी।

PAN कार्ड की एंट्री जरुरी (Ration Card Rules)
बड़े वित्तीय लेनदेन और पारदर्शिता के लिए राशन कार्ड आवेदन में PAN कार्ड की सूचनाएं भी मांगी जा रही है। यह नियम विशेषतौर पर शहरी क्षेत्रों में सख्ती से लागू किया जा रहा है।
नया राशन कार्ड ऑनलाइन ऐसे बनवाएं (Ration Card Rules)
सामान्य नागरिक सीधे पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए CSC (जन सेवा केंद्र) के तहत आवेदन करना होगा, आए जानें नीचे विस्तार से..
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी CSC या ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र पर जाएं।
- इसके बाद आप सभी जरूरी दस्तावेज ऑपरेटर को उपलब्ध कराएं।
- इसके बाद CSC ऑपरेटर fcs.up.gov.in पोर्टल पर आपकी ऑनलाइन एंट्री करेगा।
- अब इसके बाद परिवार की महिला मुखिया की फोटो अपलोड होगी।
- अब इसके बाद आपका आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- अब आपको आवेदन के बाद आपको पावती रसीद और एप्लीकेशन नंबर मिलेगा।
- आपको बता दें कि, पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी।

राशन कार्ड के लिए अनिवार्य दस्तावेज (Ration Card Rules)
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड की जरुरत होगी।
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, पानी बिल या रेंट एग्रीमेंट) अनिवार्य है।
- आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी) जरुरी है।
- महिला मुखिया के नाम की बैंक पासबुक भी लगानी जरुरी है।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर एड करना बेहद जरुरी है।
- मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो लगाना आवश्यक है।
- गैस कनेक्शन का विवरण (अगर उपलब्ध हो) भी दिखाना होगा।













