Rapid Rail : देश की राजधानी दिल्ली से मेरठ दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है। लंबे अंतराल के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन के उद्घाटन की डेट घोषित कर दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 22 फरवरी से ये रैपिड रेल दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी। इसी दिन से मेरठ में मेट्रो भी संचालन करने लगी, यानी न सिर्फ अब मेरठ के बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचेंगे, बल्कि वहां से रैपिड रेल से इंटरचेंज करके अंदरूनी क्षेत्रों में भी पहुंच सकेंगे। पीएम मोदी मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
कौनसे-कौनेस रुट पर चलेगी मेट्रों ? (Rapid Rail)
बता दें कि मोहिउद्दीनपुर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नई टाउनशिप डेवलप की जानी है। अभी मेरठ साउथ के भूड़बराल से दिल्ली के न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। इस रेल रूट पर दैनिक 60 हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं। पहले फेज में रैपिड रेल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हो चुका है, दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों रैपिड रेल स्टेशन (मोदीपुरम, शताब्दीनगर, बेगमपुल) पर नमो भारत कॉरिडोर के रूट पर भी अब ये चलेगी। इसी रेल ट्रैक पर मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेट्रो रेल भी दौड़ेगी।

कितनी गति से चलेगी मेट्रो ? (Rapid Rail)
दिल्ली मेट्रो विभाग के मुताबिक, मेरठ मेट्रो के बीच 13 स्टेशनों पर ठहराव होगा। आपको बता दें कि नमो भारत के इस 82 किमी लंबे रूट के 23 किमी कॉरिडोर में मेरठ मेट्रो चलेगी। नमो भारत ट्रेन की ज्यादात्तर गति 160 किमी प्रति घंटा है। मेरठ मेट्रो की ज्यादात्तर गति 120 किमी प्रति घंटा है।
ऐसे में रैपिड रेल परियोजना को दिल्ली एनसीआर में बड़ा वरदान माना जाता रहा है। RRTS रैपिड रेल प्रोजेक्ट की लागत लगभग 30 हजार करोड़ रुपये है। पांच वर्ष पहले मार्च 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी, हालांकि लगभग एक वर्ष की देरी से ये परियोजना पूरी हो रही है।
रैपिड रेल के 4 बड़े कॉरिडोर की तैयारी (Rapid Rail)
दिल्ली मेट्रो विभाग के मुताबिक, राजधानी एनसीआर में रैपिड रेल के 4 बड़े कॉरिडोर की तैयारी चल रही है। इससे आठ बड़े शहर भी इससे जुड़ेंगे, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) ने गुरुग्राम के इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल की तैयारी की है। दिल्ली पानीपत करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर की भी तैयारी चल रही है।











