Railway news : जींद सोनीपत पैसेंजर ट्रेन टाइम, देखें पूरी टाइमटेबल

On: January 5, 2026 6:35 PM
Follow Us:
Railway news Jind Sonipat passenger train timetab

Railway news : रेलवे द्वारा हाल ही में कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए जींद से सोनीपत तक जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव करते हुए इसे सुबह पांच बजे की बजाय सवा छह बजे कर दिया है। जी हां, जींद से सोनीपत (Jind Sonipat Train time) जाने वाली ट्रेन नंबर 74030 प्रतिदिन सुबह सवा 6 बजे जींद से सोनीपत के लिए चलेगी। अब से पहले यह ट्रेन सुबह चार बजकर 55 मिनट पर जाती थी।

बता दें कि यूं तो जींद से सोनीपत के बीच प्रतिदिन 3 ट्रेनें अप डाउन करती हैं। 26 जनवरी से इसी ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन के भी शुरू होने की उम्मीद मानी जा रही है। ऐसे में एक और ट्रेन इस रूट पर बढ़ जाएगी। फिलहाल पहली पैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट पर चलती है तो दूसरी पैसेंजर जींद से सुबह साढ़े 10 बजे और तीसरी ट्रेन दोपहर बाद साढ़े 12 बजे चलती है।

Railway news : इन स्टेशनों पर होता है ट्रेन का ठहराव

जींद से सोनीपत के बीच पैसेंजर ट्रेन का पहला ठहराव पांडू पिंडारा रेलवे जंक्शन पर होता है। इसके बाद ललितखेड़ा, भंभेवा, ईसापुर खेड़ी, बुटाना, गोहाना होते हुए सोनीपत ट्रेन पहुंचती है। जींद से सोनीपत जाते हुए ट्रेन को लगभग सवा घंटे का समय लगता है।

सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर चलने वाली ट्रेन नई टाइमटेबल के अनुसार 8 बजे के करीब सोनीपत पहुंचेगी। वहीं सुबह साढ़े दस बजे जींद से चलने (Jind Sonipat Train time) वाली ट्रेन 74020 दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और ट्रेन नंबर 74040 दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से चल कर ढाई बजे सोनीपत पहुचंती है।

ये भी पढ़ें  Shamli-Gorakhpur Express-way : 750 किमी लंबे 35 हजार करोड़ के 6 लेन एक्सप्रेसवे प्रोजक्ट की DPR फाइनल, 19 शहरों को जोड़ेगा

Railway news : दैनिक यात्री वैलफेयर एसोसिएशन ने की मांग

जींद से सोनीपत के लिए सीधी बस सुविधा भी एक ही है। यात्रियों को बस से जाने के लिए गोहाना से दूसरी बस पकडऩी पड़ती है। ऐसे में सुबह सोनीपत की ओर जाने वाल यात्री ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल व सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को उन्होंने डीआरएम कार्यालय में दो ट्रेनों के समय परिवर्तन की मांग की थी। इसमें से एक मांग को रेल विभाग द्वारा स्वीकृत (Jind Sonipat Train time) कर दिया है।

ट्रेन नंबर 74030 जींद.सोनीपत जो सुबह चार बजकर 55 मिनट पर चलती है। अब यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे चलेगी। इससें जींद से गोहाना सोनीपत जाने वाले लोगों को फायदा होगा। सुबह चार बजकर 55 मिनट पर ट्रेन में बहुत कम लोग जाते थे। ट्रेन के समय परिवर्तन से जाखल, टोहाना, नरवाना व उचाना के यात्रियों को लाभ होगा। अब जाखल दिल्ली पैसेंजर में आकर जींद से गोहाना सोनीपत की ट्रेन पकड़ी जा सकेगी।

सुबह सोनीपत जाने वाली ट्रेन के समय में हुआ बदलाव : धीरज

रेलवे रिजर्वेशन विंडो अधिकारी धीरज ने बताया कि जींद से सुबह चार बजकर 55 मिनट पर चलने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन सुबह सवा छह बजे जींद से रवाना होगी। इससे यात्री सुबह सोनीपत के लिए आसानी से ट्रेन पकड़ सकेंगे। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment