Railway News : रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 1 दिसंबर से दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से हरियाणा होते हुए जैसलमेर के लिए दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इसका टाइम टेबल भी जारी हो गया है।
बता दें कि ट्रेन नंबर 12249/12250 अप-डाउन शुरू हो रही है। इसमें 1 दिसंबर को दिल्ली के शकूरबस्ती से ट्रेन नंबर 12449 शाम को 5 बजकर 10 मिनट पर जैसलमेर के लिए निकलेगी। वहीं जैसलमेर से दिल्ली के लिए दो दिसंबर को ट्रेन नंबर 12250 शाम पांच बजे निकलेगी। इसके बाद रेगुलर इसी समयसानुसार इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
Railway News : Delhi to Jaisalmer Train का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दिल्ली-जैसलमेर के बीच शुरू होने वाली इस ट्रेन का शकूरबस्ती के बाद दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नांवा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, ओसियां, मरवाड लोहावट, फलौदी, रामदेवरा, आशापुर, जैसलमेर रेलवे जंक्शन व स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।
Railway News : देखें Delhi to Jaisalmer Train टाइमटेबल












