Rail Cancelled News : कोहरे के चलते 28 फरवरी तक हरियाणा, दिल्ली, बिहार रूट की 24 ट्रेन कैंसिल, देखें लिस्ट

On: November 29, 2025 12:20 PM
Follow Us:
Rail Cancelled News 24 trains on Haryana, Delhi, Bihar routes cancelled till February 28 due to fog, see list

Rail Cancelled News : दिसंबर माह आते-आते जहां देश के कई हिस्सों में कोहरा छाने लगा है तो वहीं लगभग पूरे भारत में सर्दियों की दस्तक हो चुकी है। फरवरी माह तक अब धुंध और ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। कोहरे के मद्देनजर ट्रेनें लेट होने लगी हैं। इसके चलते पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को फरवरी माह तक अस्थायी रूप से (Train Cancelled news) कैंसिल कर दिया है।

रेलवे के अनुसार 28 फरवरी तक करीब 24 एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल रहेंगी तो कुछ ट्रेनों का डेस्टीनेशन भी कम किया गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला है। वहीं 28 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटा दी गई है। अगर आप ने भी दिसंबर और जनवरी माह के बीच कहीं (Rail Cancelled News) जाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करवा रखी है तो आप एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं वह ट्रेन भी कैंसिल लिस्ट में तो शामिल नहीं है।

Rail Cancelled News  : यह राज्य होंगे प्रभावित

रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों से हरियाणा के अलावा, राजस्थान दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश के यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे PRO सरस्वती चंद्रा ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे के चलते कई ट्रेनों के समय पर असर पड़ता है और घंटों की देरी भी हो सकती है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपडेटेड टाइमटेबल चेक कर लें.

Rail Cancelled News  : ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल

  • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • कामाख्या-गया एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस कैंसिल की गई
  • मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस कैंसिल की गई
ये भी पढ़ें  IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में 20 IAS अफसरों की ट्रांसफर, खेल विभाग, परिवहन विभाग के निदेशक समेत 4 जिलों के DC बदले, देखें लिस्ट

Rail Cancelled News : इन ट्रेनों के घटाए चक्कर

  • डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध एक्सप्रेस
  • ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस
  • कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस
  • भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस
  • कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस
  • पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस
  • अजमेर-सीलदह एक्सप्रेस
  • हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
  • पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment