PNB FD Scheme : पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने रेपो रेट में हुई ताजा कटौती के बाद जल्द ही एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में एक बार फिर 0.25 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी हो गई है। आज हम यहां आपको पीएनबी की एक एफडी योजनाओं के बारे में बताएंगे, जिसमें केवल 1 लाख रुपये जमा कर 23,872 रुपये तक का फिक्स ब्याज पा सकते है।
सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है पीएनबी (PNB FD Scheme)
- आप अब पंजाब नेशनल बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते है।
- बता दें कि, पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
- ये सरकारी बैंक 390 दिनों की एफडी पर आम लोगों को सबसे अधिक 6.50 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी और अति वरिष्ठ लोगों को 7.30 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक 3 साल की एफडी पर आम लोगों को 6.40 फीसदी, वरिष्ठ लोगों को 6.90 फीसदी और अति वरिष्ठ लोगों को 7.00 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

इतने रुपये जमा करने पर मिल रहा है फिक्स ब्याज (PNB FD Scheme)
अगर आप एक आम आदमी हैं और पीएनबी में 3 वर्ष की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,983 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 20,983 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, यदि आप एक वरिष्ठ आदमी हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,22,781 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 22,781 रुपये भी शामिल हैं। यदि आप एक अति वरिष्ठ आदमी हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,872 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 23,872 रुपये भी शामिल हैं।














