PM Gramin Awas Yojana : यदि आप अपना पक्का घर बनाना चाहते हैं तो सरकार आपकी सहायता करने को तैयार है। आप शहर में रहते हैं या गांवों में? इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। आप पीएम आवास योजना के जरिए ‘अपना घर अपनी छत’ बना सकते हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का शहरी और ग्रामीण पते पर दर्ज लोग फायदा उठा सकते हैं।
योजना के तहत चल रहा है सर्वे (PM Gramin Awas Yojana)
हालांकि, इस लाभकारी योजना का फायदा महज वे लोग उठा सकते हैं, जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं या उनके पास घर नहीं है। पाठकों को बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए एक बार फिर से सर्वे का काम आरंभ हो गया है। यहां तक की कुछ जिलों में सर्वे के वेरिफिकेशेन का काम भी तेज से प्रचलन है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद परिवारों का अंतिम लिस्ट में नाम जोड़ दिया जाएगा।
योजना से कितने पैसों की सहायता होती है? (PM Gramin Awas Yojana)
हर किसी के लिए अपना पक्का मकान बनाने सपना होता है, किंतु कई बार आर्थिक अड़चनों के चलते यह सपना अधूरा रह जाता है। खैर अब ये ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है। केंद्र सरकार प्रत्येक जरूरतमंद को पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 रुपये की आर्थिक सहयोग कर रही है। ये ग्रामीण मैदानी क्षेत्रों के लिए राशि निर्धारित है, जबकि पर्वतीय भागो के लिए यही राशि 1 लाख 30 रुपये है। इस योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित हैं। पात्र परिवार इस सर्वे में अपना नाम दर्ज करवाकर योजना का फायदा उठा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरु (PM Gramin Awas Yojana)
पाठकों को बता दें कि, पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है। बरहाल, जिन नागरिकों ने अभी तक पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे नहीं कराया है, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सर्वे पूरा होने पर यदि पात्र पाए जाते हैं तो घर निर्माण के लिए संबंधित नागरिक को सहयोग राशि दी जाएगी।
पीएम आवास ग्रामीण आवेदन कहां मिलेगा? (PM Gramin Awas Yojana)
- पीएम आवास ग्रामीण योजना के लिए आपको आवदेन करने के लिए स्थानीय कार्यालय मे संपर्क करें।
- इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, जिला विकास अधिकारी या राज्य डीआरडीए सेल में भी संपर्क कर सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त ऑनलाइन प्रक्रिया भी शामिल है, जिसमें आप नजदीकी इंटरनेट कैफे पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- आवेदन फार्म PMAY-G https://pmayg.nic.in वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।
- पात्रता फार्म में अपनी निजी जानकारी संबंधित कॉलम में भरें, जैसे-नाम, आधार, बैंक खाता, परिवार की आय, भूमि विवरण और पात्रता प्रमाण पत्र भरें, जो आपके प्रधान या संबंधित अधिकारी से प्रमाणित हो।
- आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, MNREGRA जॉब कार्य (यदि है), जाति और आय प्रमाण पत्र, फोटो इत्यादि लगाकर जमा करें।
- आवेदन दस्तावेज ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में निशुल्क जमा कर सकते हैं।
- आवेदन भरने के बाद पात्रता चेक करने के लिए लाभार्थी सूची https://pmayg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
- आवेदन की ट्रैकिंग संबंधित कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम आवास किसे और कैसा मिलता है? (PM Gramin Awas Yojana)
पीएम आवास योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र व्यक्ति का परिवार रजिस्टर्ड बेघर होना चाहिए, पक्का घर नहीं होना चाहिए, उसकी आय 3 लाख तक (EWS के लिए) या निर्धारित सीमा होनी चाहिए।

पीएम आवास शहरी के लिए ऐसे करें आवेदन? (PM Gramin Awas Yojana)
- सबसे पहले आप पीएम आवास शहरी के लिए आवेदन करने के लिए PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट https://pmay-urban.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आप नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) या अप्लाई फॉर PMAY-2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें और तीन दिए विकल्पों (EWS, LIG, MIG) में अपनी श्रेणी चुनें।
- इसके बाद आप मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर OTP आएगा फिर उसे सत्यापन करें।
- इसके बाद आप आधार विवरण, नाम समेत अन्य पर्सनल सूचनाएं भरें और यदि पहले से आवेदन कर रखा है तो Application Refrence Number का इस्तेमाल करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद आप https://pmay-urban.gov.in पर लाभार्थी लिस्ट में नाम के लिए स्टेटस चेक करें।
- इस योजना का लाभमंद होने के लिए धोखाधड़ी करना भारी पड़ सकता है। यदि कोई गलत दस्तावेज लगाकर पक्का घर बनाने की सोच रहा है तो सरकार दिए हुए रुपये वापस ले लेती है।
- ऐसा कृत्य करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है, लिहाजा फर्जीवाड़े से बचना चाहिए।














