PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन जारी हो सकती है, ये 2 अनिवार्य काम नहीं किए तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

On: February 3, 2026 6:44 PM
Follow Us:
PM Kisan 22nd Installment: The 22nd installment of the PM Kisan scheme may be released on this day, if these 2 mandatory tasks are not done then the money will not come into the account.

PM Kisan 22nd Installment : देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के जरिए देश के करोड़ों किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह धनराशि तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब इस योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तैयारी है, किंतु इससे पहले यदि किसानों ने कुछ अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं, तो उन्हें किस्त का फायदा नहीं मिल पाएगा।

कब जारी होगी 22वीं किस्त ? (PM Kisan 22nd Installment)

आप सभी को सूचित हैं कि, पीएम किसान योजना की किस्तें सामान्य- तौर पर हर चार माह के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इस पैटर्न को देखें तो फरवरी माह में 22वीं किस्त जारी होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है।

ये 2 अनिवार्य काम नहीं किए तो रुक सकती है आपकी किस्त (PM Kisan 22nd Installment)

1. ई-केवाईसी कराना जरुरी

पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसका मकसद फर्जीवाड़े को रोकना और सही लाभार्थियों की पहचान करना है। जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, बता दें कि उनकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan 22nd Installment: The 22nd installment of the PM Kisan scheme may be released on this day, if these 2 mandatory tasks are not done then the money will not come into the account.
PM Kisan 22nd Installment: The 22nd installment of the PM Kisan scheme may be released on this day, if these 2 mandatory tasks are not done then the money will not come into the account.

 

ई-केवाईसी कहां और कैसे करवाएं ? (PM Kisan 22nd Installment)

आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन ई-केवाईसी भी संभव है

2. भू-सत्यापन (Land Verification) भी अनिवार्य

पीएम किसान योजना के जरिए किस्त पाने के लिए खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन भी जरुरी है। इसमें यह जांच होती है कि किसान के नाम पर वैध कृषि भूमि है या नहीं। भू-सत्यापन के लिए किसान अपने ब्लॉक कार्यालय, संबंधित लेखपाल या अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करें। भू-सत्यापन की स्थिति जांच लें वरना आने वाली किस्त का पैसा आपके खाते में आने से रुक सकता है।

ये भी पढ़ें  Difference of expressway & National Highway : यहां जानें एक्सप्रेस-वे और हाईवे में क्या होता है अहम अंतर? कहां कितनी निर्धारित होती है स्पीड लिमिट ?
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment