PM Awas Yojana Money Transfer : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,500 लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 100 करोड़

On: December 23, 2025 5:07 PM
Follow Us:
PM Awas Yojana Money Transfer: Pradhan Mantri Awas Yojana: Today the government can transfer an amount of Rs 100 crore to the accounts of 18,500 beneficiaries.

PM Awas Yojana Money Transfer :  पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज आई है। बता दें कि, जिन ग्रामीण परिवारों ने पक्के मकान के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के जरिए आवेदन किया था, उनके लिए सरकार अब बड़ी राहत देने के लिए तत्पर है। राजस्थान सरकार ने योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूर्ण कर ली है। योजना के जरिए प्रदेश के 18 हजार 500 लाभार्थियों के अकाउंड में कुल 100 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के रुप में भेजी जाएगी।

आज शाम तक खाते में आ सकती है धन राशि (PM Awas Yojana Money Transfer)

लंबे समय से इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। प्रदेश सरकार का मकसद है कि ग्रामीण परिवारों को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसलिए अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम आवास योजना-ग्रामीण के जरिए लाभार्थियों को मिलने वाली यह राशि आज शाम तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

PM Awas Yojana Money Transfer: Pradhan Mantri Awas Yojana: Today the government can transfer an amount of Rs 100 crore to the accounts of 18,500 beneficiaries.
PM Awas Yojana Money Transfer: Pradhan Mantri Awas Yojana: Today the government can transfer an amount of Rs 100 crore to the accounts of 18,500 beneficiaries.

जानें इस योजना से कितना हुआ फायदा (PM Awas Yojana Money Transfer)

  • राज्य सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है।
  • पीएम आवास योजना-ग्रामीण के जरिए राजस्थान में अब तक उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
  • आंकड़ों के अनुसार योजना के जरिए लगभग 24 लाख 97 हजार 121 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • अब तक लगभग 24 लाख 35 हजार 942 लाभार्थियों ने इस योजना में पंजीकरण कराया है।
  • इनमें से 24 लाख 33 हजार 490 आवासों को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।
  • वहीं 11 दिसंबर तक 18 लाख 07 हजार 863 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
  • ये आंकड़े बताते हैं कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण के जरिए राज्य में तेजी से काम किया जा रहा है और लाखों परिवारों को इसका फायदा मिल चुका है।
ये भी पढ़ें  Mausam Update : हरियाणा का मौसम : हल्की बादलवाही के बीच छाएगी धुंध, देखें एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

नागौर के मेड़ता से होगा शुरु किस्तों का ट्रांसफर (PM Awas Yojana Money Transfer)

पाठकों को बता दें कि राजस्थान में पीएम आवास योजना-ग्रामीण की राशि ट्रांसफर करने के लिए आज नागौर जिले के मेड़ता में किसान सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा 23 दिसंबर यानि आज दोपहर से रिमोट का बटन दबाकर 18,500 लाभार्थियों के खातों में 100 करोड़ रुपए की राशि डीबीट (DBT) के जरिए ट्रांसफर करें जाएंगे। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

PM Awas Yojana Money Transfer: Pradhan Mantri Awas Yojana: Today the government can transfer an amount of Rs 100 crore to the accounts of 18,500 beneficiaries.
PM Awas Yojana Money Transfer: Pradhan Mantri Awas Yojana: Today the government can transfer an amount of Rs 100 crore to the accounts of 18,500 beneficiaries.

 

कैसे चेक करें  पैसा आया या नहीं (PM Awas Yojana Money Transfer)

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट dord.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप होमपेज पर मौजूद Stakeholders टैब पर क्लिक करें।
  • फिर यहां आप PMAYG Beneficiary का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आप आवेदन के समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपको आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

किन लाभार्थियों को दी जाएगी प्राथमिकता (PM Awas Yojana Money Transfer)

  • पीएम आवास योजना-ग्रामीण के जरिए लाभार्थियों का चयन सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर होता है।
  • केंद्रीय गाइडलाइन के मुताबिक पीएम आवास योजना प्राथमिकता सूची भी निर्धारित की गई है।
  • जिसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाएं, खासकर महिला मुखिया वाले परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकार के निर्देशों के मुताबिक कुल आवासों में से 60 प्रतिशत आवास SC/ST वर्ग को देने का प्रावधान रखा गया है।
  • इसी आधार पर योजना की किस्तें निर्धारित समय पर जारी की जाती हैं।
ये भी पढ़ें  Mangla Animal Insurance Scheme 2025 : इस राज्य में 1 दिसंबर से शुरू होगी मंगला पशु बीमा योजना की सेवाएं, 21 लाख पशुओं को मिलेगा मुफ्त बीमा

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment