Amrit Bharat Express change schedule : हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल हुआ चेंज, चेक करें अप और डाउन का समय

On: January 15, 2026 11:12 AM
Follow Us:
Pan Card links Mobile Number: Now change the number in Pan Card sitting at home, link mobile number with these easy methods.

Amrit Bharat Express change schedule : भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा हावड़ा से आनंद विहार तक चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah Anand Vihar Amrit Bharat Express) की टाइम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दरअसल् बता दें कि 18 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद 22 जनवरी से इस ट्रेन का परिचालन आरंभ किया जाएगा। आए जानें आगे विस्तार से….

इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी शानदार सुविधा (Amrit Bharat Express change schedule)

देश के तमाम बड़े शहर जैसा कि वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, हापुड़ के रास्ते आनंद विहार जाने के लिए यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई ट्रेन मिलेगी। अप में यह ट्रेन हावड़ा से 27 घंटे 40 मिनट में 1451 किमी की दूरी निर्धारित कर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से यह ट्रेन 29 घंटा 35 मिनट में हावडा पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को लंबा सफर का आनंद मिलेगा।

Pan Card links Mobile Number: Now change the number in Pan Card sitting at home, link mobile number with these easy methods.
Pan Card links Mobile Number: Now change the number in Pan Card sitting at home, link mobile number with these easy methods.

 

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत का रूट और टाइम जानें (Amrit Bharat Express change schedule)

भारतीय रेलवे विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 13065 प्रत्येक गुरुवार की रात 11.10 में हावड़ा से चलने के बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन 08.14, डेहरी आनसोन स्टेशन पर 08.32, सासाराम जंक्शन पर 08.50 तथा भभुआ रोड स्टेशन पर 09.27 पर पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शनिवार की सुबह 02.50 में आनंद विहार पहुंचेगी।

आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत का रूट और टाइम जानें (Amrit Bharat Express change schedule)

यात्रियों के लिए उसी प्रकार ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार टर्मिनल से हर शनिवार सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर तय किए गए स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार की रात 11.24 में भभुआ रोड, 11.53 में सासाराम, 12.08 में डेहरी आन सोन व 12.24 में अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गया, कोडरमा, गोमो धनबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार की सुबह 10.50 में हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें  NIILM University Update : एक सप्ताह में ही डिफाल्टर लिस्ट से बाहर हुई नीलम यूनिवर्सिटी, UGC ने जारी की अपडेट लिस्ट
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment