Online Transfer Campaign : जल्द ही प्रदेश के 29 विभागों और बोर्ड-निगमों में कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर अभियान का दूसरा फेज शुरू होगा। बता दें कि कुल 271 काडर पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को पसंद के स्थान पर नियुक्ति का मौका मिलेगा। सभी कर्मचारियों को 20 फरवरी तक अपनी प्रोफाइल का वेरिफिकेशन और अपडेट सुनिश्चित करने को कहा गया है। ऑनलाइन वेरिफिकेशन को लेकर संबंधित विभागों ने इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों के डाटा का प्रारंभिक अपडेट आरंभ कर दिया है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यूजर आईडी से लॉग-इन कर अपने प्रोफाइल में दर्ज डिटेल को ध्यानपूर्वक जांच लें।
ट्रांसफर होने से पहले करे ये काम (Online Transfer Campaign)
अगर किसी कर्मचारी की सूचनाओं में कोई कमी तथा त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत पोर्टल पर दर्शाए गए संबंधित प्राधिकारी/चेकर से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे, ताकि सही सूचनाएं दर्ज की जा सके। डाटा का सही और सुनिश्चित समय पर अपडेट होना अनिवार्य है, क्योंकि इसी के आधार पर सेवा अवधि, मेरिट अंक और पात्रता निर्धारित की जाएंगी। कर्मचारी इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर Employee Login के बाद “Preliminary Updation of Data” विकल्प के माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

जरुरत अनुसार कर्मचारियों को न्यायालय के आदेश, मृत्यु प्रमाण पत्र, अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, यूडीआईडी प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी डॉकोमेंट संबंधित चेकर को प्रस्तुत करने होंगे।
ऑनलाइन विजिटिंग पास (Online Transfer Campaign)
हरियाणा के महाधिवक्ता तथा उच्च न्यायालय कार्यालय में एंट्री के लिए अब ऑनलाइन विजिटिंग पास लेना होगा। किसी भी आधिकारिक कार्य अथवा किसी मामले में या सुनवाई के लिए आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को एलएमएस पोर्टल (https://lmshry.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन विजिटिंग पास बनवाना अनिवार्य होगा। बता दें कि आवेदक के पास अपना इंप्लाई आईडी कार्ड होना चाहिए। गेट पास के प्रिंटआउट को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता से वेरिफिकेशन करवाना होगा। पास जारी होने के उपरांत संबंधित कार्यालय से उसका वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।











