NHAI World Record 2026 : NHAI ने फिर रचा कीर्तिमान , बिटुमिनस से पक्की सड़क बनाकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड

On: January 17, 2026 6:04 PM
Follow Us:
NHAI World Record 2026: NHAI creates another record by building a road paved with bituminous.

NHAI World Record 2026 : देश ने यानि देश की सड़क निर्माण करने वाली बड़ी कंपनी फिर से कीर्तिमान रचा है। बता दे कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लगभग 58000 टन बिटुमिनस कंक्रीट पेविंग से सड़कों का पक्कीकरण कर लगातार दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं तथा नया इतिहास रचा है। आए जानें आगे विस्तार से..

सोशल मीडिया पर केंद्रीय ट्रांसफोर्ट मिनिस्टर ने दी जानकारी (NHAI World Record 2026)

दरअसल् बता दें कि, हाल ही में देश के केंद्रीय मंत्री ट्रांसफोर्ट मिनिस्टर नितिन गड़करी नें सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर एलान करते हुए सूचना जारी की है, “राजमार्ग इंजीनियरिंग में नये वैश्विक मानक स्थापित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट पेविंग में दो और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त कर कीर्तिमान रचा है। इस तरह लगातार 156 लेन-किमी पक्कीकरण और 57,500 टन बिटुमिनस कंक्रीट का विश्व पटल देश का परचम लहराया गया है कि, जो 84.4 लेन-किमी के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ा है।

NHAI World Record 2026: NHAI creates another record by building a road paved with bituminous.
NHAI World Record 2026: NHAI creates another record by building a road paved with bituminous.

 

कॉरिडोर पर बनाए गए दो विश्व रिकॉर्ड (NHAI World Record 2026)

अहम सूचना है कि, पुट्टपर्थी के पास 6-लेन बेंगलुरु-कडपा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे के पैकेज-2 और पैकेज-3 में उपलब्ध किया गया, यह ठोस कार्य आईआईटी बॉम्बे जैसे प्रमुख संस्थानों के समर्थन से उन्नत मशीनरी, मजबूत लॉजिस्टिक्स और कड़े गुणवत्ता कंट्रोल द्वारा सक्षम रुप से किया गया था।

गडकरी के अनुसार,  इससे पहले गत 6 जनवरी को एनएचएआई ने 24 घंटे के अंतर्गत 28.8 लेन-किमी और 10,655 टन बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर उसी कॉरिडोर पर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। ” उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के जरिए, ये उपलब्धियां विश्व स्तरीय राजमार्ग बुनियादी ढांचे और बड़े पैमाने पर परियोजना निष्पादन में भारत के बढ़ते नेतृत्व को उजागर करती हैं। इस तरह केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट के माध्यम से विश्व पटल बने रिकॉर्ड के बारे में सूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें  Rapido : आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो के ड्राइवर्स की हड़ताल, जानिए कब और क्या हैं मांगें
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment