New Voter Card Icon : भारत निर्वाचन चुनाव आयोग वोटर कार्ड की डिजाइन में लगातार परिवर्तन कर रहा है। पुराने कार्ड के मुकाबले नए कार्ड को और भी बेहतर किया जा रहा है। विशेषकर मतदाता की डबल फोटो के साथ क्यूआर कोड और भारत का नक्शा भी होगा। दो जगहों पर एपिक नंबर अंकित होगा। ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही कार्ड डाक से डायरेक्ट मतदाता के घर भेजे जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाता की पूरी सूचनाएं सामने आ जाएगी।
डाक से डायरेक्ट मतदाता के घर पर पहुंच रहे वोटर कार्ड (New Voter Card Icon)
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से के तहत नए मतदाताओं के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया जा रहा है। हर महिने दो से तीन हजार लोग डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए मतदाता पंजीकरण केंद्र में आवेदन कर रहे हैं। अभी तक वोटर कार्ड तहसील से मिल रहा था या फिर बीएलओ द्वारा दिया जा रहा था। अब आपको ये वोटर कार्ड आपको घर पर डाक विभाग के द्वारा मुहैया करवाए जा रहा है।

नए या डुप्लीकेट कार्ड के लिए करना होगा आवेदन (New Voter Card Icon)
आपको बता दें कि दो जगहों पर अंकित होगा एपिक नंबर, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी। आयोग के आदेश पर व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब मतदाताओं के घर में डाक से भेजा जा रहा है।
जैसा कि पूर्व के मुकाबले वोटर कार्ड के डिजाइन में परिवर्तन किया गया है।
- मतदाता की डबल फोटो लगेगी।
- पहली फोटो का साइज पासपोर्ट होगा और दूसरी फोटो कुछ छोटी होगी।
- इसी के नीचे भारत का नक्शा होगा।
- आयोग के चिन्ह के नीचे एपिक नंबर अंकित होगा।
- कार्ड के पीछे के साइड एपिक नंबर और क्यूआर कोड दिया गया है साथ ही विधानसभा क्षेत्र का नाम भी अंकित होगा।
- अभी तक वोटर कार्ड में नाम, पता, उम्र, विधानसभा क्षेत्र का नाम, हस्ताक्षर होते थे।














