New Vande Bharat Train Route : हरियाणा-पंजाब के छोटे शहरों में भी चलेगी वंदे भारत, सेमी हाई स्पीड की 90 वंदे भारत ट्रेन हो रही तैयार, रूट फाइनल

On: October 31, 2025 7:38 PM
Follow Us:
New Vande Bharat Train Route Vande Bharat will also run in small towns of Haryana and Punjab, 90 semi-high speed Vande Bharat trains are being prepared, route finalized.

New Vande Bharat Train Route : देश के बड़े शहरों में वंदे भारत के सफल संचालन के बाद रेलवे ने अब हरियाणा तथा पंजाब के छोटे शहरों में भी वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। नवंबर माह से ही यह ट्रेनें ट्रैक पर उतर आएंगी। सेमी हाई स्पीड की 90 वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। इन ट्रेनों में यात्री आरामदायक और सुहाना सफर कर सकेंगे।

हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में यह ट्रेनें (New Vande Bharat Train Route) जल्द ही दौड़ती नजर आएंगी। एक ट्रेन का रूट भी फाइनल हो चुका है, जिसमें चार रैक लगे हैं और यह हरियाणा के कई शहरों से होते हुए पंजाब के फिरोजपुर तक जाएगी। बाकी ट्रेनें भी लगभग तैयार हो चुकी हैं। जल्द ही इनका रूट फाइनल कर दिया जाएगा। एक वंदे भारत ट्रेन को रिजर्व में रखा जाएगा।

वर्तमान में देश भर में 156 वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चल रही हैं। ये ट्रेनें देश के 24 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, झज्ञरखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ, असम, केरल, तमिलनाडू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, गोवा को आपस में कनेक्ट (New Vande Bharat Train Route) कर रही हैं।

New Vande Bharat Train Route : आधुनिक सुविधाओं से लैंस हैं वंदे भारत ट्रेनें, समय की बचत

रेलवे कोच फैक्ट्रियों में बड़े लेवल पर वंदे भारत ट्रेनों को तैयार किया जा रहा है। जो भी ट्रेन तैयार होती रहेगी, वह ट्रैक पर आती रहेगी। पिछले 8 सालों में जितनी ट्रेन अभी तक चली है, उससे कहीं ज्यादा ट्रेनें इस साल चलाने की तैयारी है। छोटे शहरों के अलावा धार्मिक औ पर्यटन स्थलों वाली जगह के लिए भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (New Vande Bharat Train Route) चलाने का प्रपोजल है।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat Express : यूपी के बड़े शहरों में दौड़ी ये नई सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए सप्ताह में कितने दिन चलेगी ये ट्रेन
New Vande Bharat Train Route Vande Bharat will also run in small towns of Haryana and Punjab, 90 semi-high speed Vande Bharat trains are being prepared, route finalized.
New Vande Bharat Train Route run in small towns of Haryana and Punjab, 90 semi-high speed Vande Bharat trains are being prepared, route finalized.

 

वंदे भारत ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों की तुलना में समय की बचत हो रही है। इसके अलावा इन ट्रेनों में मॉडर्न सीटिंग, ऑटोमैटिक दरवाजे, GPS आधारित सूचना प्रणाली और ऑनबोर्ड कैटरिंग जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाती हैं। इन ट्रेनों में बैठकर यात्री को न तो गर्मी-सर्दी की फिक्र रहेगी और न ही किसी तरह की असुविधा होगी।

New Vande Bharat Train Route : सेफ्टी और स्पीड में सुधार पर चल रहा काम

रेल कोच फैक्ट्रियों में जो नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार हो रही हैं, इनमें स्पीड से लेकर सेफ्टी फीचर पर खास फोकस किया जा रहा है और इनमें सुधार किया जा रहा है। इनमें बेहतर एंटी-कॉलिजन सिस्टम , अधिक आरामदायक सीटें, और ऊर्जा-सक्षम डिजाइन शामिल हैं। इन ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई जा रही है, जिससे शहरों के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

New Vande Bharat Train Route : ये है रेलवे की योजना

रेलवे की योजना है कि नई वंदे भारत ट्रेनों (New Vande Bharat Train Route) को सिर्फ बड़े महानगरों तक ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों तक चलाया जाए। इनमें हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, तिरुपति, उज्जैन, शिरडी, द्वारका, वैष्णो देवी समेत दूसरे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामिल हैं। इतना ही नहीं, रेलवे जंक्शन, रेलवे स्टेशनों को भी वंदे भारत थीम पर विकसित किया जा रहा है। इनमें क्लीन प्लेटफॉर्म, डिजिटल साइनबोर्ड, और बेहतर वेटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद