New Solar Connection : खेतों में सोलर कनेक्शन की A to Z जानकारी, कैसे करें आवेदन, क्या चाहिएं कागज

On: December 25, 2025 7:43 AM
Follow Us:
New Solar Connection, A to Z information about solar connection in fields, how to apply, what documents are required

Haryana New Solar Connection : हरियाणा में खेतों में सौर ऊर्जा सबमर्सिबल लगवाने को लेकर आज से आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। पहले आओ, पहले पाओ की स्कीम के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे और पूरे हरियाणा में करीब 8 हजार कनेक्शन इस बार दिए जाने हैं। खेतों में सोलर कनेक्शन के आवेदन फीस से लेकर क्या-क्या दस्तावेज चाहिएं होंगे, ये पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं।

हरियाणा के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। इस पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 25 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक ही आवेदन होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से (New Solar Connection apply) ऑनलाइन रहेगी। इसके बाद जिन किसानों का चयन सोल पंप के लिए होगा, उनको निर्धारित राशि कंपनी के बैंक खाते में जमा करवानी होगी और खेत में आपके द्वारा चयनित क्षमता वाला सोलर ट्यूवबैल पंप लग जाएगा।

New Solar Connection : कितने HP के कनेक्शन पर कितनी देनी होगी राशि

  • 1. 3 HP DC Submersible- Normal Controller – 46,890
  • 2. 5 HP DC Submersible- Normal Controller – 66,762
  • 3. 5 HP DC Surface- Normal Controller – 64,507
  • 4. 7 HP DC Surface- Normal Controller – 86,080
  • 5. 10 HP DC Surface- Normal Controller – 1,09,924

New Solar Connection : PM-KUSUM योजना के तहत मिल रहे कनेक्शन

खेतों में सोलर कनेक्शन सरकार की PM-KUSUM योजना के तहत लगाए जा रहे हैं। इसमें किसानों के पास 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जिसमें 30 % केंद्रीय और 45% राज्य सरकार का हिस्सा होता है। बाकी 25 प्रतिशत राशि किसानों को भरनी है।

ये भी पढ़ें  Mausam Update : हरियाणा के 2 शहर देश के सबसे प्रदूषित, जहरीली बनी हवा, सांस लेने में परेशानी, 500 पर AQI, देखें हरियाणा का मौसम

New Solar Connection के लिए जरूरी दस्तावेज

  • फैमिली ID
  • कृषि भूमि के जमीन के रिकार्ड
  • जमाबंदी जरूरी
  • किसान पर कोई बिजली बिल बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र
  • किसान के नाम पहले से कोई सोलर पंप कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • किसान के नाम कृषि भूमि दर्ज होनी चाहिए।
  • जिन क्षेत्रों में भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली या अंडरग्राउंड पाइपलाइन अनिवार्य की गई है।

New Solar Connection के लिए ऑनलाइन ओवदन शुरू

हरियाणा में खेतों में सोलर सिस्टम लगाने को लेकर आवेदन शुरू हो गए हैं। किसान हरेडा की आफिशियल वेबसाइट https://hareda.gov.in/ पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके बाद saralharyana.gov.in इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई शुरू कर सकते हैं। जब भी आवेदन करें तो अपने पूरे दस्तावेज साथ रखें। हरियाणा भर में साइट पर रस ज्यादा रहेगा, इसलिए साइट क्रैश भी हो सकती है, कई बार में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment