New Labour Code Rules : नए लेबर कोड से 1 अप्रैल को बदल जाएगी आपकी नौकरी! जानिए क्या रहेंगे आपकी सैलरी और छुट्टी पर नियम

On: December 9, 2025 6:58 PM
Follow Us:
New Labor Code Rules: Your job will change on April 1st! Learn about the rules regarding your salary and leave.

New Labour Code Rules :  यदि आप भी प्राइवेट सेक्टर में या फिर सरकारी नौकरी करते हैं, तो आपकी वर्किंग लाइफ यानि जॉब लाइफ में जल्द ही बड़ा परिवर्तन आने वाला है। क्योंकि केंद्र सरकार New Labour Code 2026 (नए श्रम कानून) को लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में आ चुकी है। केंद्र सरकार उधमियों या कंपनी के हाथों मे कुछ ओर पावर देकर उन्हें मजबूत कर रही है, क्योंकि सरकार का मानना है कि इससे देश की आर्थिक मजबूती को गति मिलेगी और समय का उचित उपयोग हो सकेगा।

1 अप्रैल को लागू हो रहा है लेबर कोड (New Labour Code Rules)

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक, केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से इन नियमों को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका सीधा प्रभाव आपके काम के घंटों, छुट्टियों, सैलरी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेना लाजिमी है।

जानिए न्यू लेबर कोड 2026 के बारे में
केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि पुराने श्रम कानूनों को परिवर्तित करके नई और आधुनिक व्यवस्था का आरंभ करना है। इसके लिए 44 तरह के पुराने लेबर कानूनों को मिलाकर 4 नए कोड (4 Labour Codes) तैयार किए गए हैं। इसी को देखते हुए मंत्रालय ने इन नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही इन्हें जनता की राय के लिए ‘प्री-पब्लिश’ किया जाएगा, जिसके लिए सिर्फ 45 दिनों का समय मिलेगा।

New Labor Code Rules: Your job will change on April 1st! Learn about the rules regarding your salary and leave.
New Labor Code Rules: Your job will change on April 1st! Learn about the rules regarding your salary and leave.

हफ्ते में इतने दिन और काम होगा (New Labour Code Rules)

न्यू लेबर कोड 2026 के अनुसार चर्चित पहलू ‘काम के घंटे’ हैं। नए नियमों के मुताबिक, सफ्ताह में कुल 48 घंटे काम करना जरुरी होगा, जोकि मजदूर वर्ग में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

  • 4 डे वर्क वीक: कंपनियों को यह पावर होगी कि वे कर्मचारियों से दिन में 12 घंटे काम करवाकर सप्ताह में केवल 4 दिन काम लेंगी। बदले में कर्मचारियों को 3 दिन की पेड लीव यानी छुट्टी दी जाएगी।
  • ओवरटाइम: यदि कोई कर्मचारी तय घंटों से ज्यादा काम करता है, तो उसे ओवरटाइम का पूरा पैसा मिलेगा। इससे कर्मचारियों को ‘वर्क लाइफ बैलेंस’ बेहतर करने में हेल्प मिलेगी।

इतनी उम्र वालों का मुफ्त हेल्थ चेकअप (New Labour Code Rules)

पाठकों को बता दें कि, कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला उठाया है। नए कोड के तहत, संगठित क्षेत्र में काम करने वाले 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए वर्ष में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा। यह जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी, जो कंपनी या किसी संस्था में नए कर्मचारियों का सेलेक्शन करता है।

 

ये भी पढ़ें  bharat coking coal share price : लिस्टिंग से पहले BCCL के GMP में आया जबरदस्त तूफान, निवेशकों का मिला भरपूर समर्थन

नियुक्ति पत्र हुआ जरुरी (New Labour Code Rules)

देखा जाए तो कंपनियां बिना किसी लिखित एग्रीमेंट के लोगों को नौकरी पर रख लेती हैं। नए लेबर कोड में हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देना जरुरी कर दिया गया है। इससे केंद्र सरकार की गाइडलान का मानना है कि नौकरी की सुरक्षा बढ़ेगी और कर्मचारियों का शोषण रुकेगा।
New Labor Code Rules: Your job will change on April 1st! Learn about the rules regarding your salary and leave.
New Labor Code Rules: Your job will change on April 1st! Learn about the rules regarding your salary and leave.

महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट और समान सैलरी (New Labour Code Rules)

नए नियमों में लैंगिक समानता (Gender Equality) पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

  • नाइट शिफ्ट: अब महिलाएं अपनी इच्छा अनुसार नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। हालांकि, इसके लिए कंपनी को उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इंतजाम करना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं होता है, कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ कि जाएगी।
  • समान वेतन: ‘समान काम के लिए समान वेतन’ के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा, जिससे महिला और पुरुष कर्मचारियों के बीच सैलरी का भेदभाव खत्म होगा, जो देखा जाए लैंगिक समानता के आधार पर फैसला अच्छा है।

सामाजिक सुरक्षा का विस्तार (New Labour Code Rules)

केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि मार्च 2026 तक देश के 100 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। 2015 में यह आंकड़ा केवल 19 फीसदी था, जो अब बढ़कर 64 फीसदी हो गया है। नए कोड लागू होने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों, जैसे गिग वर्कर्स को भी पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। ताकि उनकी जॉब को भी सामाजिक रुप से सम्मान मिल सके।

 

लागू होने में क्या है संशय है? (New Labour Code Rules)

बता दें कि श्रम कानून संविधान की ‘समवर्ती सूची’  का विषय है। इसका अर्थ है कि इसे लागू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों, दोनों की स्वीकृति और नोटि्स अनिवार्य है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर इसे 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में एक साथ लागू करने की योजना बना रही है, मगर अब भी इस पर कुछ राज्यों में विपक्ष की सरकार होने पर संशय बना हुआ।

 

 

 

ये भी पढ़ें  HKRN Employee Security : हरियाणा में कौशल रोजगार के तहत 1.20 लाख लगे कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, जानें पूरी जानकारी
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment