New Kia Seltos Launch : नए साल से देशभर में गाड़ियों का मार्केट सजने वाला है। इसी मद्देनजर रखते हुए किआ इंडिया ने न्यू जनरेशन सेल्टोस का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर आरंभ कर दिया है। बता दें कि क़ीमतों की घोषणा होने से पहले ही एसयूवी का मैन्युफ़ैक्चरिंग आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में आरंभ हो चुका है और पहला यूनिट प्रोडक्शन लाइन से बाहर भी आ गया है। इसके साथ ही डीलरशिप तक गाड़ियों की सप्लाई भी स्टार्ट होने की तैयारी में है।
नई किया सेल्टोस के मॉडल के बारे में जानें (New Kia Seltos Launch)
कंपनी के अनुसार, नई किआ सेल्टोस की बुकिंग पहले से ही 25 हजार रुपए की टोकन अमाउंट पर की जा रही है। क़ीमत को छोड़कर एसयूवी से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह मॉडल कुल 10 वेरीएंट्स में मुहैया करवाई जाएगी, जैसा कि HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTX, HTX (A), GTX, X-लाइन, GTX (A) और X-लाइन (A) शामिल हैं। ये सभी ग्राहकों की पसंद के आधार पर तैयार किये गए है।

नये फिचरों के बारे में जानें (New Kia Seltos Launch)
- कलर विकल्प की बताये तो, नई सेल्टोस को पहले से ज़्यादा आकर्षक रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
- इसमें फ्रॉस्ट ब्लू, आइवरी सिल्वर ग्लॉस, मैग्मा रेड, मॉर्निंग हेज़ और ऑरोरा ब्लैक पर्ल रूफ़ के साथ मॉर्निंग हेज़ शामिल हैं।
- इसके अतिरिक्त, एसयूवी को इम्पीरियल ब्लू, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्रैविटी ग्रे, इक्सक्लूज़िव मैट ग्रेफ़ाइट, ग्लेशियर वाइट पर्ल, प्यूटर ऑलिव मिलेगा
- वहीं ऑरोरा ब्लैक पर्ल रूफ़ के साथ ग्लेशियर वाइट पर्ल जैसे विकल्पों में भी ख़रीदा जा सकेगा।
- मकैनिकल तौर पर नई किआ सेल्टोस में वही भरोसेमंद इंजन विकल्प दिए गए हैं, जो पहले से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।
- इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प भी मिलेगा।
इस तारिख को कीमतें तय होगी (New Kia Seltos Launch)
कंपनी के द्वारा क़ीमतों की आधिकारिक घोषणा 2 जनवरी 2026 को निर्धारित की जाएगी। नई जनरेशन सेल्टोस के साथ किआ एक बार फिर मिड-साइज़ एसयूवी सेग्मेंट में अपनी मज़बूत मौजूदगी रिकार्ड कराने की तैयारी में है। अब देखते नए साल में ग्राहकों इस गाड़ी को कितनी पसंद करते हैं? जब तक हमारे साथ बने रहें।














