New District Haryana : एक नवंबर को हरियाणा-डे पर नया जिला बनाने की घोषणा होने जा रही है। नया जिला बनने के साथ ही प्रदेश में 23 जिले हो जाएंगे। गोहाना, हांसी, डबवाली समेत 10 कस्बों के प्रस्ताव जिला बनाने को लेकर आए हैं। हालांकि एक जिले की ही घोषणा अभी की जाएगी। इसके बाद दो और नए जिले जनगणना के बाद बन सकते हैं।
सरकार के पास जो 10 जिले बनाने (New District Haryana) के प्रस्ताव आए हैं, इनमें सफीदों, हांसी, गोहाना, बरवाला, नारायणगढ, असंध, पटौदी, पिहोवा, डबवाली के नाम शामिल हैं। फिलहाल तो हांसी, डबवाली और गोहाना में से ही एक जिला बनने की संभावना है। बाकी को लेकर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा।
नया जिला बनाने को लेकर क्षेत्रफल से लेकर आबादी और तहसीलों की संख्या के पैमाने फिक्स किए हुए हैं। जिला बनने के लिए कम से कम 80 हजार हैक्टेयर का क्षेत्रफल होना जरूरी है। आबादी भी चार लाख से ज्यादा होनी चाहिए। सरकार के पास 10 नए जिले 14 सब डिवीजन, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने को लेकर प्रस्ताव (New District Haryana) मिले हैं।
New District Haryana : जिला बनाने के लिए ये है शर्तें
- जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव होने चाहिएं।
- एक से तीन तहसील या उपतहसील हों।
- दूसरे जिला मुख्यालय से 25 से 40 किलोमीटर की दूरी।
- आबादी चार लाख से अधिक होनी चाहिए।
- क्षेत्रफल 80 हजार हैक्टेयर से अधिक होना चाहिए।
- एक या दो उपमंडल हो
Haryana New Tehsil : तहसील बनाने के लिए ये है सरकार की शर्त
- 20 या इससे अधिक गांव हों।
- उपमंडल से कम से कम 15 किलोमीटर की दूरी हो।
- 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो।
- 2 उपतहसील हों।
- 80 हजार से ज्यादा जनसंख्या हो।
- 5 से अधिक पटवार सर्कल हों।
Haryana New Subdivision : उपमंडल बनाने को ये है शर्त
- कम से कम 40 गांव होने चाहिएं।
- जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी हो।
- कम से कम 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो।
- एक से अधिक तहसील या उप तहसील हो।
- कम से कम 15 पटवार सर्कल होने चाहिएं।
- कम से कम अढाई लाख की जनसंख्या हो।








