Jind : अस्पताल की लापरवाही..शवगृह में चूहों ने कुतर डाला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, नाक, कान, आंख खा गए चूहे

On: November 13, 2025 4:02 PM
Follow Us:
Jind Hospital's negligence... Rats gnaw at the body of a 50-year-old man in the mortuary; they ate his nose, ears and eyes.

Jind Rats gnaw body : हरियाणा के जींद में नरवाना के सिविल अस्पताल में शवगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर डाला। व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवाया गया था। चूहों के शव को कुतरे जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया और किसी तरह डॉक्टरों ने माफी मांग कर हंगामे को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी बिंद्र का भाई 50 वर्षीय मियां सिंह उचाना की अनाज मंडी में धान झराई का काम करता था। सोमवार को मंडी में हार्ट अटैक के चलते उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को देर होने के चलते उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक मियां सिंह के शव को नरवाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में फ्रीजर में रखवा दिया गया, ताकि सुबह पोस्टमार्टम करवाया (Jind) जा सके।

Jind Rats gnaw body : मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शव बाहर निकाला तो हाथ-पैर, आंख, कान कुतरे मिले

मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए जब शव बाहर निकाला गया, तो परिजनों ने देखा कि शव के मुंह, कान, नाक, आंख, हाथ और पैर को चूहों ने कुतर दिया है। इससे परिजनों में अस्पताल प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण रोष फैल गया। वह एसएमओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसएमओ गांव पीपलथा में कैंप में व्यस्त थे।

Jind Hospital's negligence... Rats gnaw at the body of a 50-year-old man in the mortuary; they ate his nose, ears and eyes.
Jind Hospital’s negligence… Rats gnaw at the body of a 50-year-old man in the mortuary; they ate his nose, ears and eyes.

 

ड्यूटी पर मौजूद अन्य डाक्टरों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन इस (Jind news) मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। डाक्टरों ने बताया कि शव को चूहों द्वारा कुतरने पर लापरवाही हुई है। इसके लिए वह माफी मांगते हैं। भविष्य में ऐसी घटना देखने को नहीं मिलेगी। इसके बाद स्वजन संतुष्ट हुए और शव का पोस्टमार्टम तीन घंटे बाद करवाया

ये भी पढ़ें  The Sutra News : जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 11 एकड़ अवैध निर्माण ढहाई

Jind Rats gnaw body : पहले भी एक शव को चूहों ने कुतरा था

मृतक मियां सिंह के भाई बिंद्र ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एक शव को चूहों ने कुतर दिया था। यहां चूहों की ज्यादा (Jind News) भरमार है। इसके लिए कोई कैमिकल भी डाला जा सकता है, परंतु अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कोई उपाय नहीं किया

नरवाना सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने बताया कि शवगृह में फ्रीजर की रिपेयरिंग के लिए कंपनी को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन कंपनी ने इसको अभी तक ठीक नहीं किया। फ्रीजर में जहां से चूहे घुसते हैं, वहां जाली लगवा दी गई है

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now