Namo Bharat Metro Ready : नमो भारत मेट्रो का ट्रायल हुआ पूरा, नए सफर के साथ सराय काले खां तक जाने को तैयार

On: December 7, 2025 1:24 PM
Follow Us:
Namo Bharat Metro Ready: Trial of Namo Bharat Metro completed, ready to go to Sarai Kale Khan with new journey

Namo Bharat Metro Ready : नमों भारत मेट्रो को आरआरटीएस के ट्रायल के बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) ने इसपर परिचालन के लिए स्वीकृति दे दी है। है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर में ही इस कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए परिचालन आरंभ हो जाएगा तथा दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन अब न्यू अशोक नगर से आगे यमुना को पार करके सराय काले खां तक जाने को तैयार है। सराय काले खां दूसरा मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बनेगा, जहां से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मोड तय होंगे। यहां से नेक्स्ट स्टेशन जंगपुरा होगा, जिस पर अभी कार्य चल रहा है।

कितने स्टेशनों पर होगा नमो मेट्रो का सफर (Namo Bharat Metro Ready )

पाठकों को बता दें कि, दिल्ली से मेरठ के मध्य नमो भारत ट्रेन का कुल 82.5 किमी का कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच केवल 55-60 मिनट पर यात्रा पूरी हो सकेगी। हालांकि, इस कॉरिडोर पर मेरठ साउथ से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के मध्य 55 किमी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है। इन दोनों स्टेशनों के बीच कुल 11 स्टेशन हैं। नमो भारत ट्रेन का परिचालन सराय काले खां तक आरंभ होने के पश्चात आनंद विहार के बाद यह दूसर मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बनेगा, जहां रेलवे, मेट्रो, बस अड्डा के बाद अब नमो भारत ट्रेन की कनेक्टविटी एक स्थान से मिलेगी। इससे यात्रियों को आगे आने-जाने का सफर सरल एवं सुगम होगा।

Namo Bharat Metro Ready: Trial of Namo Bharat Metro completed, ready to go to Sarai Kale Khan with new journey
Namo Bharat Metro Ready: Trial of Namo Bharat Metro completed, ready to go to Sarai Kale Khan with new journey

कब से शुरु हो रही है नमो मेट्रो ? (Namo Bharat Metro Ready)

अब नमो मेट्रो का न्यू अशोक नगर से अगला स्टेशन सराय काले खां स्टेशन भी बनकर तैयार है। जोकि न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच कुल 5 कि.मी के इस भाग पर सुरक्षा जांच के साथ सीएमआरएस से ऑपरेशन की स्वीकृति भी मिल चुकी है। दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में इसपर परिचालन आरंभ हो सकता है। इससे दिल्ली वासियों के लिए यात्रा करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें  Vande Bharat train time table Change : रेलवे बोर्ड ने बदला इस वंदेभारत ट्रेन का टाइम-टेबल, जानिए यहां पूरी डिटेल
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment