MP Electricity Connection : प्रदेश में बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना हुआ अब आसान, घर बैठे ऐसे भरें फार्म

On: February 7, 2026 1:33 PM
Follow Us:
MP Electricity Connection: Changing the name of the electricity connection in the state is now easy, fill the form like this while sitting at home

MP Electricity Connection : उपयोगकर्ताओं को अब बिजली कनेक्शन का नाम बदलवाने के लिए मध्य प्रदेश में दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है। बता दे कि इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कई बार घर खरीदने, किरायेदारी बदलने, परिवार में नाम अपडेट कराने या दस्तावेज सुधार की वजह से बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाना पड़ता है। अधिकत्तर उपयोगकर्ता सोचते हैं कि इसके लिए बिजली विभाग के दफ्तरों के कई चक्कर लगाने होंगे। मगर अब इसकी जरुरत नहीं होगी।

नाम बदलवाने का काम घर बैठे ऑनलाइन करें (MP Electricity Connection)

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं, तो फिर अब बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने का कार्य घर बैठे ऑनलाइन हो सकता है। मध्य प्रदेश में बिजली कनेक्शन के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को ज्यादा सरल कर दिया गया है। अब उपभोक्ता बिना लाइन में लगे, बिना दफ्तर जाए, सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Electricity Connection: Changing the name of the electricity connection in the state is now easy, fill the form like this while sitting at home
MP Electricity Connection: Changing the name of the electricity connection in the state is now easy, fill the form like this while sitting at home

 

इस वेबसाईट पर करें आवेदन (MP Electricity Connection)

यह व्यवस्था मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और टाइम की भी बचत करती है। इस प्रोसेस के लिए सबसे पहले आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाना होता है। यहां लॉगिन करने के बाद आपको मुख्य मेन्यू में कई सर्विसें दिखाई देंगी।

कैसे भरे आवेदन ? (MP Electricity Connection)

  • आपको इन्हीं में LT Other Services का विकल्प मिलता है। जहां से नाम बदलने की प्रोसेस शुरू की जा सकती है।
  • LT Other Services सेक्शन में जाने के बाद आप Name Transfer का विकल्प चुनें।
  • इस पर आपके द्वारा क्लिक करते ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ओपन हो जाता है।
  • इसके बाद आपको अपनी कनेक्शन डिटेल, पुराना नाम और नया नाम सही तरीके से भरें ।
  • आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें, जैसाकि IVRS नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य संबंधित पहचान पत्र।
  • आपको दस्तावेज क्लीयर और विजिबल स्कैन में अपलोड करना अनिवार्य है। जिससे आवेदन बिना देरी के स्वीकार हो सके।
  • अब आपके द्वारा फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • इस OTP को दर्ज करें और आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद नाम बदलने के लिए आप तय चार्ज 170 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • पेमेंट होते ही आपका आवेदन विभाग तक पहुंच जाएगा है और इसके बाद विभागीय जांच के बाद बिजली कनेक्शन में नया नाम अपडेट मिलेगा।
ये भी पढ़ें  Karnal Roadways Depot : करनाल डिपो में कंडक्टर को रिटायर करना भूल गया रोडवेज, 7 दिन ड्यूटी कराई
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment