mira nair : दूसरी एपस्टीन फाइल्स खुलते ही मीरा नायर का नाम आया सामने , जानिए कौन है मीरा नायर

On: January 31, 2026 3:53 PM
Follow Us:
Mira Nair: Mira Nair's name surfaced as the second Epstein files were opened. Find out who Mira Nair is.

mira nair : एपस्टीन की पहली फाईल में बड़े-बड़े नामों के खुलासे से दुनिया को चौंका दिया था, एक बार फिर दूसरी फाइल ओपन हुई है। बता दें कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और डायरेक्टर मीरा नायर का नाम सेक्स स्कैंडल से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि मीरा नायर यौन तस्करी के दोषी घिसलेन मैक्सवेल के घर पर आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थी।

क्या है एपस्टीन फाइल्स, क्यों आया मीरा का नाम ? (mira nair)

पहले आ चुकी एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स के खुलासों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम इसमें सामने आए जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसी में अब मशहूर डायरेक्टर और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का नाम एपस्टीन फाइल्स से जुड़ गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार देर रात इस स्कैंडल से जुड़ी नई फाइलें जारी की हैं जिनमें दावा किया गया है कि मीरा नायर 2009 में यौन तस्करी के दोषी घिसलेन मैक्सवेल के घर पर आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थी।

Mira Nair: Mira Nair's name surfaced as the second Epstein files were opened. Find out who Mira Nair is.
Mira Nair: Mira Nair’s name surfaced as the second Epstein files were opened. Find out who Mira Nair is.

 

21 अक्टूबर 2009 को भेजे गए मेल में मीरा पर खुलासा (mira nair)

एपस्टीन फाइल्स में नए दस्तावेजों में एक ईमेल का जिक्र है, जो 21 अक्टूबर 2009 को पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने जेफरी एपस्टीन को भेजा था। इस ईमेल में उन्होंने लिखा कि मीरा नायर गिसलेन मैक्सवेल के टाउनहाउस से निकल रही हैं, जहां फिल्म अमेलिया की आफ्टर पार्टी आयोजित की गई थी। इस इमेल के मुताबिक पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी मौजूद थे। ईमेल में फोटोग्राफर जीन पिगोजी जैसे नामों का भी खुलासा किया गया है।

ये भी पढ़ें  Google Pixel Upgrade Program : गूगल यूजरों के लिए आई खुशखबरी : गूगल ने पेश किया Pixel अपग्रेड प्रोग्राम, मिलेगा अब हर साल नया पिक्सल स्मार्टफोन

कब रिलीज हुई फाइलें ? (mira nair)

इस ईमेल में पेगी सीगल ने एक अन्य पार्टी का भी खुलासा किया, जो एक डिपार्टमेंट स्टोर के स्पोर्ट्सवेयर सेक्शन में आयोजित की गई थी। उन्होंने इसे अजीब बताते हुए लिखा कि हिलेरी स्वैंक और रिचर्ड गियर वहां उपस्थित थे। इस मैसेज में स्टूडियो की रणनीति, प्रमोशन और आने वाले प्रोजेक्ट्स का भी खुलासा किया गया है। इन टिप्पणियों ने ईमेल को और ज्यादा चर्चा में ला दिया। दरअसल् सूचित कर दें कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात एपस्टीन की जांच से जुड़ी कुछ और फाइलों को सार्वजनिक किया गया था। इसमें 30 लाख (3 मिलियन) से ज़्यादा पन्नों के डॉक्यूमेंट्स और 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 पिक्चर शामिल थी।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment