New Mahindra XUV 7XO launch : भारतीय SUV कंपनी महिंद्रा ने नव-वर्ष 2026 के स्टार्टिंग में ही बड़ी गुड न्यूज दी है। बता दें कि महिंद्रा ने शानदार लुक के साथ बिल्कुल नई XUV 7XO को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की फ्लैगशिफ XUV7OO का फेसलिफ्ट वर्जन है। आए इस गाड़ी के बारे में आगे जानें…
जानिए महिंद्रा XUV 7XO का ऑफर (New Mahindra XUV 7XO launch)
आप सभी को सूचित कर दें कि, महिंद्रा XUV 7XO को भारत में ₹13.66 लाख से ₹22.47 लाख (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया है। यह ऑफर स्टार्टिंग प्राइस मात्र पहले 40,000 ग्राहकों के लिए है उपलब्ध है। दरअसल् नई महिंद्रा XUV 7XO दरअसल पहले से बिक रही XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन है। इस अपडेटेड SUV में नया फ्रंट लुक, हेडलैंप, टेललैंप, ग्रिल और इंटीरियर में परिवर्तन किए गए हैं।

जानिए कब होगी बुकिंग ? (New Mahindra XUV 7XO launch)
खासियत यह है कि पूरी तरह नए और फ्रेश लुक के साथ महिंद्रा XUV 7XO अब पहले से ज्यादा शार्प दिखाई देती है। इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ और स्ट्रॉन्ग होती है। इस कार की टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी 2026 से शुरू होगी और बुकिंग 14 जनवरी 2026 से स्टार्ट की जाएगी। जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग की है, उन्हें 14 जनवरी से कार की डिलीवरी मिलना आरंभ हो जाएगी।
महिंद्रा XUV 7XO : डिजाइन में परिवर्तन (New Mahindra XUV 7XO launch)
- आपके लिए नई SUV में नया डिजाइन वाला हेडलैंप हाउसिंग और नई LED DRL दी गई हैं।
- आपके लिए ग्रिल को पहले से अधिक प्रीमियम और मैच्योर लुक दिया गया है।
- इसके अतिरिक्त आपके लिए नया डिजाइन वाला बंपर दिया गया है, जिसमें पतले फॉग लैंप और नीचे की ओर सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है।
- आपके लिए SUV का साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रखा गया है, जो XUV 700 की याद दिलाता है।
- साइड में अब 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें एयरो ट्रीटमेंट किया गया है।
- आपके लिए पीछे की तरफ टेललैंप का नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें हेक्सागोन पैटर्न मिलता है।
- आपके लिए टेलगेट पर नया XUV 7XO बैज और नया बंपर भी दिया गया है।

महिंद्रा XUV 7XO: हार्डवेयर में क्या चेंज हुआ ? (New Mahindra XUV 7XO launch)
- महिंद्रा ने SUV के हार्डवेयर में भी बड़े चेंज किए हैं।
- नई XUV 7XO में बेहतर डैम्पर सेटअप दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर कार की परफॉर्मेंस शानदार रहेगी।
- महिंद्रा इसे Davinci डैम्पर कह रही है, इसके अतिरिक्त सेफ्टी के लिए ADAS सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें बेहतर रडार और कैमरे दिए गए हैं।
महिंद्रा XUV 7XO: के बेहत्तर फीचर्स (New Mahindra XUV 7XO launch)
- आपके लिए महिंद्रा XUV 7XO में तीन 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती हैं, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले का कार्य करती हैं।
- इसमें आपके लिए वायरलेस चार्जिंग दी गई है, जो पीछे की सीट्स तक मिलती है और एक्टिव कूलिंग के साथ आती है।
- इसके अतिरिक्त आपके लिए ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, BYOD, बॉस मोड, वेंटिलेटेड सीट्स और सेकंड रो स्लाइड व रीक्लाइन फीचर मिलता है।
- इसके साथ ही आपके लिए SUV में Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन, Dolby Vision, Dolby Atmos के साथ 16 स्पीकर्स दिए गए हैं।
- आपके लिए पैनोरमिक सनरूफ को भी नए UV प्रोटेक्शन के साथ बेहतर बनाया गया है।
- इसके अतिरिक्त कार में आपके लिए पावर फ्रंट सीट्स मेमोरी फंक्शन के साथ, एंबिएंट लाइटिंग भी मिलती है।
- आपके लिए सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए 540-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल 2+ ADAS फीचर दिया गया है।

महिंद्रा XUV 7XO: इंजन विकल्प दिए गए (New Mahindra XUV 7XO launch)
- आपके लिए नई SUV में इंजन विकल्प पहले जैसे ही रखे गए हैं, इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं।
- दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं, इसमें आपके लिए टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया गया है।
महिंद्रा XUV 7XO: वेरिएंट और कीमत के बारे में जानें (New Mahindra XUV 7XO launch)
- आपके लिए विकल्प रुप से महिंद्रा XUV 7XO को AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
- आपके लिए पेट्रोल मैनुअल में AX वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख (एक्स-शोरूम) है. डीजल AX वेरिएंट की कीमत ₹14.96 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
- आपके लिए AX7 डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत ₹18.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।
- आपके लिए टॉप मॉडल AX7L डीजल मैनुअल की कीमत ₹22.47 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।
- महिंद्रा ने यह भी बताया है कि पहले AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट की डिलीवरी दी जाएगी, जबकि AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से स्टार्ट होगी।














