Mahindra XUV 7XO : क्रेटा, सफारी, सेल्टोस को टक्कर देने आ रही महिंद्रा XUV 7XO, जबरदस्त फीचर, प्री बुकिंग शुरू

On: December 16, 2025 11:47 AM
Follow Us:
Mahindra XUV 7XO Mahindra XUV 7XO coming to compete with Creta, Safari, Seltos, amazing features, pre-bookings open

Mahindra XUV 7XO : मार्केट में हुंडई क्रेटा, टाटा सफारी, किया सेल्टोस को टक्कर देने के लिए महिंद्रा ने Mahindra XUV 7XO उतार दी है। कंपनी ने लाँचिंग से पहले इस गाड़ी की प्री बुकिंग शुरू कर दी है गाड़ी के शानदार लुक से लेकर बेहतर फीचर्स है और इसकी कीमत क्या है, आइए सारी जानकारी आपको बताते हैं।

बता दें कि SUV में डिजाइन महिंद्रा Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग 21 हजार रुपए की टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है। अगर आपको गाड़ी लेनी है तो इसकी बुकिंग के लिए आप भी कंपनी की Authorized dealership या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं। शुरुआती डिलीवरी में ग्राहकों को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। बुकिंग के लिए ग्राहक या खरीददार खुद की पसंद का फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन और डीलरशिप का सिलेक्शन कर सकते हैं। 5 जनवरी को महिंद्रा कंपनी इस SUV की कीमतों का ऐलान करेगी और इसी दिन इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

Mahindra XUV 7XO का लुक और फीचर ये रहेंगे

बता दें कि Mahindra XUV 7XO के डिजाइन को आप बदला हुआ देखेंगे। नए मॉडल में सामने की तरफ नए ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप दिए जाएंगे। इनके साथ उल्टे L-शेप के LED DRLs होंगे। वर्तमान में जो XUV700 मार्केट में चल रही है, नया डिजाइन इससे अलग और आधुनिक होगा। नए मॉडल में पीछे की तरफ LED टेललैंप मिलेंगे, जो Mahindra XEV 9S जैसे दिखाई देते हैं। वहीं SUV में नया ब्लैक-आउट ग्रिल, सिल्वर स्लैट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे.

ये भी पढ़ें  शक्तिशाली इंजन और कम बजट में लांच हुई Honda Activa 7G स्कूटी, मिलेगा 65 km का माइलेज
Mahindra XUV 7XO Mahindra XUV 7XO coming to compete with Creta, Safari, Seltos, amazing features, pre-bookings open
Mahindra XUV 7XO Mahindra XUV 7XO coming to compete with Creta, Safari, Seltos, amazing features, pre-bookings open

 

Mahindra XUV 7XO के अंदर ये रहेंगी फीचर्स

अब बात करें Mahindra XUV 7XO के अंदर के फीचर्स की तो इसके अंदर कैबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा। डैशबोर्ड डिजाइन किया हुआ मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल, नए AC वेंट्स और बेहतर फिनिश देखने को मिलेगी। Mahindra XUV 7XO में डीजल और पेट्रोल दोनों के इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इतना ही नहीं, आप गाड़ी के अंदर मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी खुद अपने अनुसार चयन कर सकते हैं। बता दें कि अगर आप भी स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो XUV 7XO आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है.

सोशल मीडिया पर जारी हुआ Mahindra XUV 7XO गाड़ी का टीजर

Mahindra XUV 7XO का टीचर सोशल मीडिया पर लाँच होने से पहले धमाल मचा रहा है। नए टीजर में एसयूवी के एक बेहतरीन फीचर की जानकारी दी गई है। जिससे एसयूवी काफी बेहतरीन विकल्‍प बन जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फीचर ट्रिपल स्‍क्रीन का है। इसके साथ ही एसयूवी में Boss Mode को दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment