Maharaja Agrasen Airport : हिसार से दिल्ली, जयपुर, अयोध्या के लिए फ्लाइट संख्या बढ़ी, सर्दियों का नया शेड्यूल जारी

On: November 9, 2025 4:51 PM
Follow Us:
Maharaja Agrasen Airport Flight numbers from Hisar to Delhi, Jaipur, Ayodhya increased, new winter schedule released

Maharaja Agrasen Airport Hisar : हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए उड़ने वाली फ्लाइंट की संख्या में बढ़ौतरी होने जा रही है। पहले की तुलना में फ्लाइट की संख्या ज्यादा होगी और इसके लेकर सर्दियों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 मार्च 2026 तक पिछले साल की अपेक्षा इस बार फ्लाइटों के 6 प्रतिशत चक्कर ज्यादा होंगे। 26 नवंबर से सर्दियों का नया शेड्यूल जारी हो जाएगा।

इस नए शेड्यूल के लागू होने के बाद हिसार एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Airport) के साथ बड़े दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इसके अलावा कुछ नए शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होने की संभावना है। इससे एयरलाइंस को नए रूट पर ऑपरेशन करने का मौका मिलेगा। फिलहाल हिसार से दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए तो फ्लाइट जा रही हैं। संभावना है कि आगामी समय में मुंबई, पुणे, बंगलुरु की तरफ भी फ्लाइट उड़ें।

Maharaja Agrasen Airport  : हिसार से चंडीगढ़ और दिल्ली-जयपुर के लिए बढ़ेंगे चक्कर 

हिसार (Maharaja Agrasen Airport) से जयपुर, अयोध्या और दिल्ली के लिए अब तक सप्ताह में एक ही फ्लाइट है लेकिन 26 नवंबर से जारी होने वाले नए शेड्यूल में सप्ताह में दो-दो फ्लाइट हो जाएंगी। इसके अलावा हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट मिल सकेगी। पहले बुधवार और शनिवार को ही हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट का समय था। अब एक और दिन का समय बढ़ाया जाएगा। हालांकि हिसार से जम्मू कश्मीर तथा अहमदाबाद के लिए फिलहाल कोई रूट प्लान नहीं है।

ये भी पढ़ें  Jind to Kurukshetra : गीता जयंती पर चलाई स्पेशल ट्रेन का टाइम बदला, देखें नई टाइम टेबल
Maharaja Agrasen Airport Flight numbers from Hisar to Delhi, Jaipur, Ayodhya increased, new winter schedule released
Maharaja Agrasen Airport Flight numbers from Hisar to Delhi, Jaipur, Ayodhya increased, new winter schedule released

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, नया शेड्यूल एयरलाइंस के रीजनल कनेक्टिविटी विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी पर केंद्रित है। हिसार, अमरावती, पूर्णिया और रूपसी के जुड़ने से स्थानीय और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Maharaja Agrasen Airport : देश भर में एक सप्ताह में उड़ान भर रही 26 हजार 495 फ्लाइट्स

यूं तो देशभर में 126 एयरपोर्ट हैं, जिनसे सप्ताह में 26,495 साप्ताहिक उड़ानों को मंजूरी दी गई है। ग्रीष्मकालीन अनुसूची 2025 में 129 हवाई अड्डों से 25,610 उड़ानों का संचालन हुआ था। हिसार और अमरावती जैसे नए हवाई अड्डे रीजनल कनेक्टिविटी के विस्तार को दर्शाते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती हवाई अड्डों पर फ्लाइट संचालन स्थगित कर दिया गया है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म