MahaShivratri Kanwar Yatra : महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सड़कों पर वाहनों के डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। जोकि ट्रैफिक डायवर्जन को 5 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा और 15 फरवरी तक लागू रहेगा। बता दें कि इस दिन धर्मनगरी हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति के वाहन रात में 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चल सकेंगे।
कांवड़ियों की यात्रा के लिए लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन (MahaShivratri Kanwar Yatra)
आप सभी को पता ही है, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन के लिए शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलते हैं। ऐसे में रास्तों पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है। पैदल चल रहे कांवड़ियों की यात्रा सुगम एवं आसान हो सके, इसके लिए वाहनों का डायवर्जन भी जरुरी हो जाता है। सोमवार को एसपी अभिषेक झा ने ट्रैफिक डायवर्जन के योजना पर हामी भरते हुए 5 फरवरी से यानि आज से लागू करने के आदेश जारी कर दिए।
जरुरी वस्तुओं के वाहनों को ही जिले में मिलेगी एंट्री (MahaShivratri Kanwar Yatra)
ट्रैफिक डायवर्जन के नियमों के मुताबिक ट्रक, डंपर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सभी भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। सिर्फ खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल से जुड़े आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही जिले में एंट्री की परिमिशन दी जाएगी। इन वाहनों का आवाजाही भी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक थाना मोबाइल की एस्कॉर्ट व्यवस्था में कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार जाएंगी गाड़ियां (MahaShivratri Kanwar Yatra)
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले हल्के और भारी वाहन गंगा बैराज होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग से भेजे जाएंगे। जबकि कांवड़ियों के वाहनों को मंडावर, नांगल, मंडावली और भागूवाला होते हुए हरिद्वार की तरफ भेजा जाएगा। बिजनौर से मंडावर-बालावाली-लक्सर मार्ग पर भारी और मध्यम वाहनों का आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
फोरलेन हाईवे से होकर जाएंगे पौड़ी जाने वाले वाहन (MahaShivratri Kanwar Yatra)
कोटद्वार और पौड़ी की तरफ जाने वाले वाहन बिजनौर से फोरलेन हाईवे से होते हुए नजीबाबाद और नजीबाबाद बाईपास के तहत कोटद्वार की तरफ जाएंगे। हरिद्वार को कोटद्वार जाने वाले हल्के वाहन समीपुर नहर पटरी से निकाले जाएंगे। जबकि हरिद्वार से कोटद्वार जाने वाले भारी वाहन मुजफ्फरनगर के रास्ते बिजनौर आएंगे और किरतपुर नजीबाबाद होते हुए कोटद्वार की ओर जाएंगे।
यहां से निकलेंगे मुरादाबाद से आवाजाही वाले भारी वाहन (MahaShivratri Kanwar Yatra)
वाहन चालकों को सूचित कर दें कि ट्रैफिक डायवर्जन के नियमों के अनुसार मुरादाबाद, काशीपुर और मुजफ्फरनगर की दिशा से आवाजाही वाले भारी वाहनों को हापुड़, संभल, अनूपशहर के गुजरने वाले वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

इन वाहनों पर रहेगा पूरी तरह से बैन (MahaShivratri Kanwar Yatra)
डायवर्जन के दौरान ट्रक, डंपर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य भारी वाहनों पर पूरी तरह से बैन रहेगा जबकि खाद्य सामग्री, गैस, पेट्रोलियम व मेडिकल से जुड़े जरुरी यातायात वाहन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चल सकेंगे।
कांवड़ यात्रा मार्गों के किनारे से हटाई जाएंगी झाड़ियां (MahaShivratri Kanwar Yatra)
कांवड़ यात्रा को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। इनमें कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा मार्गों के किनारे मौजूद झाड़ियों को हटाया जाएगा। नगर पालिका के सफाई नायकों के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सफाई की जाएगी तथा सड़क के दोनों तरफ की झाड़ियों को हटाया जाएगा। भांग के पौधों को जड़ से उखाड़कर फेंका जाएगा। वहीं, सड़क हादसों को रोकने के लिए कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगे स्तंभों तथा पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का काम कराया जाएगा।













