Lok Adalat : लोक अदालतों में रखे 12 हजार 136 केस, 10406 का निपटारा, 3.47 करोड़ की सेटलमेंट

On: December 14, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Lok Adalat 12,136 cases were taken up in Lok Adalats, 10,406 were resolved, with a settlement of Rs 3.47 crore.

Lok Adalat News : जींद जिले में जींद, नरवाना व सफीदों में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत कार्यक्रम की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरपर्सन पूनम सुनेजा ने की।

लोक अदालत में 12136 मामले समाधान के रखे गए। इनमें से 10406 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इनमें तीन करोड़ 47 लाख 47 हजार 595 रुपये के सेटलमेंट अदालतों के आदेश पर हुए। इससे लोगों को काफी लाभ पहुंचा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat News) में शिफा करण सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जींद, फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज कीर्ति जैन, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पारिन्द्र सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी गुप्ता नरवाना, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित नैन सफीदों के बेंच गठित किए गए।

Lok Adalat News : इतने मामले रखे गए और इतनों का हुआ निवारण 

लोक अदालत में कुल 12136 मामले रखे गए। इनमें से 10406 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें तीन करोड़ 47 लाख 47 हजार 595 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत में कई तरह के मामले रखे गए। न्यायाधीश मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत (Lok Adalat) के मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है।

ये भी पढ़ें  Jind News : जींद में ड्रग कंट्रोलर विभाग का क्लर्क रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

इसके अलावा आपसी सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों, अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं को लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग के कार्य की सरहाना की।

Lok Adalat : लोक अदालत में रखे गए मामले

मोनिका ने बताया कि लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटना से संबंधित 26 मामले, हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित 120 मामले, चेक बाउंस से संबंधित 220 मामले, दीवानी मामलों से संबंधित 454 मामले, आपराधिक मामलों से संबंधित 2028 मामले, बैंक लोन से संबंधित नौ मामले, बैंक लोन से संबंधित 109 मामलों का निपटान किया गया। लोक अदालत में आए 121362 मामलों में से 10406 मामलों का निपटान किया गया और सेटलमेंट की राशि 34747595 रुपये रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment