Khatushyam Special Train : नरवाना-जींद से खाटूश्याम के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: February 13, 2026 4:51 PM
Follow Us:
Khatushyam Special Train: Good news for devotees of Khatushyam from Narwana-Jind, special train will run for Khatushyam from this day.

Khatushyam Special Train : खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसका फायदा नरवाना व जींद के यात्रियों को भी होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी। जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से लेकर एक मार्च तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

इस ट्रेन का रास्ता में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चल कर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

Khatushyam Special Train: Good news for devotees of Khatushyam from Narwana-Jind, special train will run for Khatushyam from this day.
Khatushyam Special Train: Good news for devotees of Khatushyam from Narwana-Jind, special train will run for Khatushyam from this day.

 

रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम (Khatushyam Special Train) के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चलेगी। जो रेनवाल, रींगस सुबह दस बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। रींगस से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगीए जो दोपहर बाद चार बजकर 28 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुब साढ़े दस बजे चलती है।

ये भी पढ़ें  republic day 2026 : राष्ट्रपति भवन ने जारी किया गणतंत्र दिवस का खास निमंत्रण पत्र, दिखी पूर्वोत्तर संस्कृति की झलक

खाटू श्याम में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था (Khatushyam Special Train)

रींगस का खाटू श्याम मंदिर भगवान कृष्ण के भक्त बर्बरीक जिन्हें कलियुग में श्याम बाबा के नाम से पूजा जाता है को समर्पित है। इसका महत्व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करनेए कष्ट दूर करने और सच्चे विश्वास व त्याग का प्रतीक है। यह मंदिर श्याम बाबा की कृपा पाने और आध्यात्मिक शांति के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। जहां भक्त दूर-दूर से आते हैं। मान्यता है कि खाटू जाने से पहले यहां के मंदिर और निशान (ध्वज) के दर्शन करना शुभ होता है। खाटू श्याम को कलियुग का देवता माना जाता है। जिन्होंने भगवान कृष्ण से यह वरदान प्राप्त किया था कि वे इस युग में श्याम नाम से पूजे जाएंगे।

यात्रियों को होगा फायदा (Khatushyam Special Train)

रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि खाटूश्याम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे जींद व नरवाना के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment