Khatu Shyam train time : हरियाणा में खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। नए साल पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसके लिए रेलवे द्वारा दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जींद, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, रेवाड़ी जिलों के यात्रियों (Jind to khatu shyam train time) को इसका फायदा होगा।
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 29 दिसंबर से (Kurukshetra-Phulera Special Train) लेकर एक जनवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 0912 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
इस ट्रेन का रास्ता में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना (narwana to khatushyam train time) पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।
Khatu Shyam train time : खाटू श्याम जाने वाली ट्रेन की टाइमटेबल
रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या दूसरे व्हीकल से श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो रेनवाल, रींगस सुबह दस बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।
रींगस से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर (Kaithal to khatushyam train time) बाद चार बजकर 28 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुब साढ़े दस बजे चलती है।
Khatu Shyam train time : कलियुग में श्याम बाबा के नाम से पूजा जाता है बर्बरीक
रींगस का खाटू श्याम मंदिर भगवान कृष्ण के महान भक्त बर्बरीक जिन्हें कलियुग में श्याम बाबा के नाम से पूजा जाता है को समर्पित है। इसका महत्व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने, कष्ट दूर करने और सच्चे विश्वास व त्याग का प्रतीक है। यह मंदिर श्याम बाबा की कृपा पाने और आध्यात्मिक शांति के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जहां भक्त दूर-दूर से आते हैं। मान्यता है कि खाटू जाने से पहले यहां के मंदिर और निशान (ध्वज) के दर्शन करना शुभ होता है। खाटू श्याम को कलियुग का देवता माना जाता है, जिन्होंने भगवान कृष्ण से यह वरदान प्राप्त किया था कि वे इस युग में श्याम नाम से पूजे जाएंगे।
Khatu Shyam train time : यात्रियों को होगा फायदा
खाटूश्याम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार दिन चलेगी, जिससे जींद व नरवाना के श्रद्धालुओं काे भी फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
–जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद।














