JKBOSE 11th Result : जेकेबोस यानी जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं विंटर जोन एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने विद्यार्थी को केवल इसी अधिकृत पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट देखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की गलत सूचनाएं या डेटा से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।
83.27 फीसदी बच्चे हुए पास (JKBOSE 11th Result)
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक डाटा के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 81,573 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 67,932 छात्रों ने परीक्षा क्लियर की है। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.27% रहा है। इसी बीच बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं (एनुअल रेगुलर, अक्तूबर–नवंबर 2025) परीक्षा के लिए रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है।
बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिखाया जा रहा परिणाम अस्थायी (प्रोविजनल) है और सिर्फ तत्काल सूचनाओं के लिए है। छात्रों को मूल अंकतालिका (मार्कशीट) और अन्य डॉकोमेंट बाद में उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।

रिजल्ट देखने में समस्या तो थोड़ी देर बाद प्रयास करें (JKBOSE 11th Result)
रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से यदि किसी छात्र को तकनीकी समस्या आती है, तो उन्हें कुछ टाइम के बाद दोबारा कोशिस करने की सलाह दी गई है। वहीं, रीवैल्यूएशन या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई अंतिम तारिक के अंतर ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्कूलों के लिए जारी हुए ये निर्देश (JKBOSE 11th Result)
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को कक्षा 12वीं के लिए विषय चयन और शैक्षणिक योजना को लेकर सही मार्गदर्शन दें, ताकि उच्च माध्यमिक शिक्षा के अंतिम साल में प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।

कैसे रिजल्ट को करें डाउनलोड ? (JKBOSE 11th Result)
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- या फिर आप ‘JKBOSE Class 11 Winter Zone Result 2025’ लिंक चुनें।
- इसके बाद आप एडमिट कार्ड के मुताबिक रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- फिर इसके बाद आप अपना विवरण सबमिट करें।
- अब आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसके बाद आप पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।











