Jind Latest News : जींद में 2 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से किया बर्खास्त, पुलिस स्टेशन के अंदर मालखाना में रखे 23 लाख का किया था गबन

On: November 30, 2025 9:04 AM
Follow Us:
Jind Two police officers were dismissed from their jobs in Jind for embezzling Rs 23 lakh kept in the storeroom inside the police station.

Jind Police Head Constable Termination : हरियाणा के जींद में सदर थाना पुलिस स्टेशन के अंदर मालखाना में करीब 23 लाख रुपए और सोने की दो अंगुठियों का गबन करने के मामले में दो हेड कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। दोनों आरोपितों से पुलिस ने नौ लाख 50 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार DSP संदीप सिंह ने सदर थाना जींद (Jind) के मालखाना में वर्ष 2014 से 2025 के बीच की गई मालखाना जांच में पाया कि थाना में दर्ज 56 अभियोगों में जमा माल-मुकदमा में से लगभग 23 लाख रुपये की नकद धनराशि तथा दो सोने की अंगूठियां गायब हैं। इनकी विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अवधि के दौरान मुख्य सिपाही जोगेंद्र सिंह तथा मजीद थाना सदर जींद के मालखाना मोहर के रूप में तैनात थे। जांच में सामने आया कि कार्यकाल (Jind Latest News) के दौरान दोनों आरोपितों ने मालखाने में रखी गई उपरोक्त धनराशि एवं दो सोने की अंगूठियों का गबन किया है।

Jind : 19 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को निलंबित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर जींद 19 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। अब दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपितों को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मजीद को उसके हिसार जिले के गांव बिठमड़ा तथा भिवानी जिले के गांव तालु निवासी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ये भी पढ़ें  Rajsthan-Haryana NH-11 : राजस्थान में यहां हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन नेशनल हाईवे, केंद्र की तरफ से मिली 2203 करोड़ रुपए स्वीकृति

पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आराेपित जोगेंद्र सिंह से पुलिस ने नौ लाख रुपये की नकदी तथा मजीद से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक धन/माल मुकदमा से संबंधित किसी भी प्रकार की (Jind Latest News) अनियमितता को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषी पाए गए कर्मचारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment