Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

On: February 21, 2026 9:29 AM
Follow Us:
Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police : जिला जींद में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनवरी माह से अब तक यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना लगाया गया। यातायात थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि एसपी कुलदीप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस (Jind Traffic Police) द्वारा लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.
Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

 

एक जनवरी से लेकर 18 फरवरी तक सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों (Jind Traffic Police) का पालन नहीं करने व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 3328 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहें हैं। इसके लिए यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों (Jind Traffic Police) का पालन न करने व ड्रंकन ड्राइविंग न केवल आपके जीवन को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति की सुरक्षा को भी जोखिम में डालती है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को समझाना है कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग ही असली सड़क सुरक्षा कवच है।

एसपी ने कहा कि आपकी छोटी सी सावधानी और नियमों का पालन न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा का गारंटी है।

ये भी पढ़ें  Jind Holi : फाग पर 30 जगह हुए झगड़े, 40 से ज्यादा घायल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment