Jind to Delhi Train : 28 फरवरी को जींद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा, जानिए क्या है मुख्य कारण

On: February 24, 2026 10:18 AM
Follow Us:
Jind to Delhi Train: Train operations on the Jind-Delhi route will be disrupted on February 28, know the main reason.

Jind to Delhi Train : घेवरा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच पुल पर स्लैब बिछाने के काम के चलते 28 फरवरी को जींद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912, ट्रेन नंबर 64915, ट्रेन नंबर 54034, ट्रेन नंबर 54031, ट्रेन नंबर 64932, ट्रेन नंबर 64931, ट्रेन नंबर 54032, ट्रेन नंबर 54035 व ट्रेन नंबर 54033 28 फरवरी को रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12481-12482 श्री गंगानगर एक्सप्रेस को रोहतक तक ही चलाया जाएगा।

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है (Jind to Delhi Train)

इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 54036 को जींद तक चलाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912 रोहतक-नई दिल्ली मेमू ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करैंथी, समरगोपालपुर, सापला, बहादुरगढ़, घेवरा, मुढंका, नांगलोई, दयाबस्ती के रास्ते सुबह लगभग दस बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

उत्तर रेलवे पीआरओ अजय माइकल के मुताबिक, इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64915 सुबह लगभग सवा दस बजे नई दिल्ली से चलकर रोहतक, समरगोपालपुर के रास्ते लगभग डेढ़ बजे जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जींद से दोपहर साढ़े तीन बजे चलकर रात लगभग पौने आठ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर दस मिनट पर दिल्ली से चलकर शाम सवा पांच बजे तक जींद पहुंचती है।

Jind to Delhi Train: Train operations on the Jind-Delhi route will be disrupted on February 28, know the main reason.
Jind to Delhi Train: Train operations on the Jind-Delhi route will be disrupted on February 28, know the main reason.

 

वहीं ट्रेन नंबर 64932 रोहतक-दिल्ली मेमू दोपहर बाद तीन बजे जींद से चलकर शाम लगभग पौने सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 64931 दिल्ली-जींद मेमू शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 50 मिनट तक जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54032 जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर पांच मिनट पर जींद से चलकर दोपहर बाद डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।

ये भी पढ़ें  Vita Ghee New Rate : हरियाणा में 20 रुपए प्रति लीटर बढ़े वीटा घी के रेट, देखें नई रेट लिस्ट

वहीं ट्रेन नंबर 54035 पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर मुंढका, घेवरा, सांपला, रोहतक, किलाजफरगढ़, जुलाना के रास्ते रात लगभग पौने आठ बजे जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, कालवन, टोहाना के रास्ते रात नौ बजकर 40 मिनट पर जाखल पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54033 पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन शाम पांच बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, घसो के रास्ते रात लगभग साढ़े 11 बजे नरवाना पहुंचती है।

यह ट्रेन रहेगी डायवर्ट (Jind to Delhi Train)

इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 14619 26 फरवरी को नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जींद व बठिंडा के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, मांडी आदमपुर और सिरसा व कालांवाली जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ 26 फरवरी को वाया दिल्ली, सोनीपत, गोहाना व जींद जंक्शन के रास्ते डायवर्ट होकर जाएगी। इस कारण दिल्ली, किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ व रोहतक जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। ट्रेन नंबर 16032 27 फरवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत, दिल्ली के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान ट्रेन जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ व शकूर बस्ती जंक्शन पर नहीं जाएगी।

Jind to Delhi Train: Train operations on the Jind-Delhi route will be disrupted on February 28, know the main reason.
Jind to Delhi Train: Train operations on the Jind-Delhi route will be disrupted on February 28, know the main reason.

घेवरा और बहादुरगढ़ के बीच पुल पर स्लैब बिछाने के चलते 26 से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेन जींद-दिल्ली रूट पर रद रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा। जैसे ही स्लैब बिछाने का काम पूरा हो जाएगा तो ट्रेन को अपने निर्धारित रूट से चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways : परिवहन विभाग के इस लैटर ने बढ़ाई बुजुर्गों की टेंशन, किराया छूट में आधार कार्ड, वोटर कार्ड नहीं मान्य
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Leave a Comment