Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

On: February 21, 2026 9:18 AM
Follow Us:
Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections :  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज के बकाया बिलों की अदायगी व जल संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान की शुरूआत की है। इसमें डिफाल्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा ।

जींद शहर में इसके लिए 10 टीमाें का गठन करके अभियान की शुरूआत की गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि जींद जिला के शहर जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना व सफीदों में पेयजल व सीवरेज के 54202 कनेक्शन स्वीकृत हैं। जींद शहर में 31970 पेयजल व सीवरेज के कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 18928 केवल पेयजल के कनेक्शन स्वीकृत हैं, जबकि 22995 केवल सीवरेज के कनेक्शन स्वीकृत हैं।

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.
Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

 

शहर में पानी व सीवरेज के 652 व्यवसायिक कनेक्शन भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जींद शहर (Jind sewerage connections) में दिसंबर 2026 तक पेयजल व सीवरेज के बिल के रूप में 16,37,41,997 रुपये का बिल बकाया था, जबकि इस वर्ष 10 फरवरी तक 1,39,15,114 रुपये का रेवेन्यू विभाग को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पेयजल व सीवरेज की बकाया बिल की अदायगी के लिए सभी शहरों में टीमों का गठन किया गया है।

यह टीम शहर में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जल संरक्षण के साथ-साथ पेयजल व सीवरेज (Jind sewerage connections) के बिल भरने के लिए भी जागरूक कर रही है। विभाग द्वारा ऐसे डिफाल्टरों की सूची भी तैयार की जा रही है जो पिछले काफी समय से बिल नही भर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए विभाग द्वारा पहले नोटिस दिया जाएगा । यदि उपभोक्ता द्वारा फिर भी बिल नहीं भरा जाता है तो उनके पेयजल व सीवरेज के कनेक्शन बंद किए जाएंगे और विभाग के नियमानुसार जुर्माना व अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग प्रयासरत : कार्यकारी अभियंता (Jind sewerage connections)

कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा लीकेज को समयबद्ध तरीके से ठीक किया जा रहा है और हर घर में क्लोरीन युक्त पेयजल की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विभाग द्वारा शुरू किया गया अभियान कारगर साबित हो रहा है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment